60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने जा रही वोटिंग के लिए भाजपा ने अपने 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जल्द ही 12 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे।

अगरतला(Agartala). 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को होने जा रही वोटिंग के लिए भाजपा ने अपने 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जल्द ही 12 उम्मीदवारों के नाम भी घोषित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले 27 जनवरी को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने चर्चा की थी। उधर, त्रिपुरा में कांग्रेस-वाम गठबंधन में सीटों को लेकर अभी फैसला नहीं हो पाया है।CPI(M) ने 43 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/XmZ7g5y1pp

Scroll to load tweet…

जानिए कुछ फैक्ट्स

पिछले दिनों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 18 जनवरी को बताया कि था त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होंगे। तीनों राज्यों के रिजल्ट 2 मार्च को आएंगे।

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड, तीनों राज्यों में विधानसभा सीटों की संख्या 60 है। बहुमत का आंकड़ा 31 है।

त्रिपुरा के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी 2023 को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2023 है।

त्रिपुरा में दाखिल किए गए नामांकन की जांच 31 जनवरी 2023 को होगी। प्रत्याशी 2 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। 4 मार्च 2023 तक चुनाव संपन्न करा लेना है।

मेघालय और नागालैंड के लिए नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2023 को जारी होगा। प्रत्याशी 7 फरवरी तक अपना पर्चा दाखिल कर पाएंगे।

मेघालय और नागालैंड में दाखिल किए गए नामांकन की जांच 8 फरवरी को होगी। 10 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले पाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया 4 मार्च तक पूरी कर लेनी है।

त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। नागालैंड में NDPP (Nationalist Democratic Progressive Party) और मेघालय में NPP (National People's Party) सत्ता में है।

त्रिपुरा में मतदाताओं की संख्या 28,13,478 है। विधानसभा में वर्तमान में 53 विधायक हैं। इनमें से 33 बीजेपी, 4 IPFT, 15 CPI(M) और कांग्रेस के 1 विधायक हैं। खाली सीटों की संख्या 7 है।

यह भी पढ़ें

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: वाममोर्चा ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ IMP फैक्ट्स, जो आपको जानना चाहिए...