जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में तीन दिन से चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान भी शहीद हो गया है। 

नेशनल डेस्क। जम्मू कश्मीर के कठुआ डिस्ट्रक्ट आतंकी हमलों से गूंज रहा है। मंगलवार से आतंकियों और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मुठभेड़ चल रही है। इस ऑपरेशन में सीआरपीएफ के जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि इस मुठभेड़ में मध्यप्रदेश का जवान भी शहीद हो गया है। 15 घंटे से अधिक समय से चले ऑपरेशन से फिलहाल इलाका सेफ हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिदायिन हमले को लेकर भी इंटेलिजेंस का एलर्ट
कठुआ के सोडा सेहल गांव में चल रहे 15 घंटे से अधिक देर के ऑपरेशन में फिदायिन हमले को लेकर भी इंटेलिजेंस ने अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में चार आतंकी हमलों से दहशत फैल गई है। जम्मू में रियासी में बस पर आतंकी हमले में कुल 9 लोगों की जान चली गई थी जबकि 41 घायल हैं। डोडा डिस्ट्रिक्ट में 5 राष्ट्रीय रायफल के जवान और स्पेशल पुलिस ऑफिसर छत्तरगाला की पहाड़ी पर चेकपोस्ट के पास भडेरवाह पठानकोट हाईवे पर हुए आतंकी हमले में घायल हो गए। हमले के बाद रोड को जाम कर दिया गया। हमलावरों का पता नहीं चल सका।

पढ़ें 3 दिनों में लगातार तीसरे आतंकवादी हमले से दहला जम्मू कश्मीर, डोडा के छत्रकला में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 6 सुरक्षाकर्मी घायल

डोडा डिस्ट्रिक्ट में 5 राष्ट्रीय रायफल के जवान और स्पेशल पुलिस ऑफिसर छत्तरगाला की पहाड़ी पर चेकपोस्ट के पास भडेरवाह पठानकोट हाईवे पर हुए आतंकी हमले में घायल हो गए। हमले के बाद रोड को जाम कर दिया गया। हमलावरों का पता नहीं चल सका। मुठभेड़ में 7 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। आतंकी हमले में सिविलियन को भी बाएं कंधे में गोली लगी है।