महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे V/s भाजपा की लड़ाई जोरों पर है। कुछ समय पहले भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बेनामी संपत्ति का आरोप लगाया था। अब नील पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक निजी ठेकदार को डरा-धमकाकर दो टॉवर से जुड़ा काम ले लिया। इस मामले में पुलिस ने उनसे लंबी पूछताछ की।

मुंबई. महाराष्ट्र में शरद पवार और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने वाले उद्धव ठाकरे को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। कुछ समय पहले भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बेनामी संपत्ति का आरोप लगाया था। अब नील पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक निजी ठेकदार को डरा-धमकाकर दो टॉवर से जुड़ा काम ले लिया। इस मामले में पुलिस ने उनसे लंबी पूछताछ की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है ताजा मामल..
मुलुंड पुलिस ने नील से करीब 3 घंटे पूछताछ की। उन पर राजनीतिक धौंस दिखाकर हफ्तावसूली का आरोप है। इसके अनुसार पिछले साल जनवरी में एक बड़ी कार्पोरेट कंपनी ने अपने दो टॉवरों का काम एक निजी ठेकेदार को दिया था। आरोप है कि नील ने ठेकेदार को डरा-धमकाकर यह काम अपने किसी आदमी को दिलवा दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने ठेकेदार को अपने दफ्तर बुलाया था। फिर नील की मौजूदगी में ठेकेदार को धमकाया गया। ठेकेदार से पहले एक काम छीना गया था। फिर दुबारा बुलाकर दूसरा काम भी ले लिया। इस मामल में पुलिस एक साल बाद एक्टिव हुई है। हालांकि अभी नील के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस उनके बयान को पुख्ता करने के बाद ही कोई कदम उठाएगी।