डाॅ.हर्षवर्धन ने कहा कि राज्यों को जुलाई महीने में वैक्सीन सप्लाई के बारे में पहले से ही जानकारी दे दी गई थी। कब कितनी वैक्सीन उनको मिलेगी यह जानने के बाद भी गलत बयानबाजी हो रही है। हमने राज्यों को यह डेटा उपलब्ध करा दिया है कि किस दिन कितनी वैक्सीन भेजी जाएगी। 

नई दिल्ली। भारत में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन ने गैरजिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया है। डाॅ.हर्षवर्धन ने कहा कि जब से केंद्र सरकार ने 75 प्रतिशत वैक्सीन फ्री में देना शुरू किया है तब से ही देश में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी आई है। अकेले जून में 11.50 करोड़ डोज दिया गया। लेकिन कुछ लोग दुष्प्रचार कर घटिया राजनीति में लगे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज्यों को पहले ही जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में बताया गया

डाॅ.हर्षवर्धन ने कहा कि राज्यों को जुलाई महीने में वैक्सीन सप्लाई के बारे में पहले से ही जानकारी दे दी गई थी। कब कितनी वैक्सीन उनको मिलेगी यह जानने के बाद भी गलत बयानबाजी हो रही है। हमने राज्यों को यह डेटा उपलब्ध करा दिया है कि किस दिन कितनी वैक्सीन भेजी जाएगी। 

Scroll to load tweet…

अगर राज्यों को दिक्कत है तो उनको बेहतर प्लान करना चाहिए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगर राज्यों को वैक्सीन के बारे में कोई दिक्कत है तो उनको बेहतर प्लानिंग करनी चाहिए। राज्यों के भीतर वैक्सीन पहुंचाने या उसके रखरखाव की सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उनको राजनीति करने के बजाय अपने अपने राज्यों में बेहतर प्लानिंग करनी चाहिए। राज्य सरकारें गुड गवर्नेंस की बजाय राजनीति में पड़ी हैं।