प बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने चुनावी राज्यों में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प बंगाल दौरे पर हैं। यहां उन्होंने दक्षिण परगना में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा।

कोलकाता. प बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा ने चुनावी राज्यों में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प बंगाल दौरे पर हैं। यहां उन्होंने दक्षिण परगना में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाह ने कहा, यह लड़ाई बंगाल को सोनार बंगला बनाने की है। यह लड़ाई भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं और टीएमसी के सिंडिकेट के बीच है। शाह ने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ भाजपा सरकार को हटाकर ममता बनर्जी की सरकार ही लाना नहीं है। हमारा उद्देश्य प बंगाल की स्थिति को बदलना है, राज्य के गरीबों की स्थिति को बदलने का है, महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन लाना है।

शाह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
गृह मंत्री ने कहा, बंगाल के विकास के लिए मोदी जी ने ढेर सारे पैसे भेजे। मगर ये पैसे दीदी के सिंडिकेट की भेंट चढ़ गए। टीएमसी का एक ही नारा है, भतीजा बढ़ावा। भतीजे के कल्याण के अलावा टीएमसी के मन में कोई अभिलाषा नहीं है। नरेन्द्र मोदी जी का नारा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।

कार्यकर्ताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी
शाह ने कहा, बंगाल में जो राजनीतिक हिंसा होती है, उसमें 130 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए। ममता दीदी सोचती हैं कि किसी को मार देने से भाजपा रूक जाएगी। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ममता दीदी तृणमूल के गुंडो ने हमारे 130 कार्यकर्ताओं को मारा है, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बंगाल की धरती पर ताकत के साथ कमल खिलने वाला है।

सेवाश्रम संघ आश्रम पहुंचे अमित शाह
इससे पहले अमित शाह गुरुवार को कोलकाता के भारत सेवाश्रम संघ के दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा की और सेवाश्रम में संतों और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। शाह ने इस दौरान कहा, यह संस्था मानवता की सेवा में लगी हुई है। यहां आना सौभाग्य की बात है।

Scroll to load tweet…


रोड भी करेंगे अमित शाह
अमित शाह दो दिन के दौरे पर बंगाल पहुंचे हैं। वे बुधवार शाम को ही बंगाल पहुंच गए थे। वे गुरुवार को देर शाम को रोड शो करेंगे। 

इसके बाद वे नामखाना में हिंदू शरणार्थी के घर भोजन करेंगे। बंगाल में भाजपा ने नागरिकता कानून और घुसपैठिओं को लेकर लगातार ममता सरकार पर निशाना साधा है। ऐसे में शाह हिंदू शरणार्थी सुब्रत विश्वास के घर भोजन करेंगे।

ममता का भी इसी क्षेत्र में दौरा
उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को इस जिले में रहेंगी। ममता आज डायमंड हार्बर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। ये इलाका ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का है।