केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी... कुछ भी बोलते हैं। लगातार झूठ बोलते हैं। वे  2019 के झूठ ऑफ द ईयर के पात्र हैं।  

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं हैं तब भी... कुछ भी बोलते हैं। लगातार झूठ बोलते हैं। वे 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के पात्र हैं। उन्होंने कहा, पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Tax कांग्रेस का कल्चर है, जैसे जीजा जी टैक्स 
उन्होंने कहा, आज राहुल ने कहा कि एनपी गरीब पर टैक्स है। एनपीआर तो जनसंख्या रजिस्टर है। इसमें टैक्स कहां से आया। टैक्स कांग्रेस का कल्चर है जैसे जयंती टैक्स, कोयला टैक्स, टू जी टैक्स, जीजा जी टैक्स।

राहुल ने रायपुर में दिया था बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायपुर में कहा था, चाहे एनआरसी हो या एनपीआर, यह गरीबों पर एक कर है। यह गरीब लोगों पर हमला है, अब गरीब पूछ रहा है कि हमें नौकरी कैसे मिलेगी?