हाथरस मामले के बाद अब यूपी में विपक्ष बलिया गोली कांड को लेकर पुलिस की नाकामी और प्रशासन के रवैये को लेकर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर यूपी की कानून-व्यवस्था पर हमलावर हैं।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार निशाने पर है। हाथरस मामले के बाद अब यूपी में विपक्ष बलिया गोली कांड को लेकर पुलिस की नाकामी और प्रशासन के रवैये को लेकर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर यूपी की कानून-व्यवस्था पर हमलावर हैं। राहुल और प्रियंका गांधी ने एक खबर को शेयर करते हुए यूपी सरकार से पूछा है कि प्रदेश में क्या चल रहा है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

दरअसल यूपी के लखीमपुर खीरी में छेड़खानी के आरोपी युवक को थाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक द्वारा छुड़ाए जाने को लेकर राहुल गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया और कहा कि इनकी (भाजपा) शुरुआत बेटी बचाओ के नारे से हुई थी, लेकिन अब ये अपराधियों को बचा में लगे हैं। इसी घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताएंगे कि ये काम किस ‘मिशन’ के तहत किया जा रहा है? बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ? 

Scroll to load tweet…

क्या है मामला?

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी कोतवाली इलाके में हुए छेड़खानी मामले को लेकर भाजपा विधायक लोकेंद्र बहादुर थाने में बंद आरोपी युवक को छुड़ाकर ले गए। वे अपने समर्थकों के साथ थाने में आए थे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान भाजपा विधायक ने थाने में काफी हंगामा भी किया। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में जिस युवक को गिरफ्तार किया था वो भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है जिसे विधायक थाने से छुड़ा कर ले गए थे।