कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने देश के कई राज्यों में सख्तियां बढ़ाई जा रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है, जबकि कई वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर चुके हैं। जरूरी सेवाओं जैसे मेडिकल, फल-सब्जी, कृषि सामग्री आदि की दुकानों को थोड़ी रियायत दी गई है। जानिए किस राज्य में संक्रमण रोकने क्या प्लानिंग की गई है। 

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने देश में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी होने के बाद राज्य भी जरूरत के हिसाब से निर्णय ले रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने देश के कई राज्यों में सख्तियां बढ़ाई जा रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है, जबकि कई वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर चुके हैं। जरूरी सेवाओं जैसे मेडिकल, फल-सब्जी, कृषि सामग्री आदि की दुकानों को थोड़ी रियायत दी गई है। बता दें गुरुवार को 3.86 लाख नए केस मिले हैं। यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। लॉकडाउन और अन्य सख्तियों के चलते रिकवरी रेट भी बढ़ी है। यानी पिछले 24 घंटे में 2.91 लाख लोग ठीक भी हुए। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,63,92,086 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,20,107 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिकेटर जयदेव ने दिया आईपीएल सैलरी का 10 % 

क्रिकेटर जयदेव उनादकट भी कोविड महामारी के बीच मदद को आगे आए हैं। जयदेव ने अपनी आईपीएल सैलरी का दस प्रतिशत कोविड मरीजों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऐलान किया है।

Scroll to load tweet…

जानिए कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान

दिल्ली: पुलिस ने नकली रेमडेसिविर बेचने के मामले में 7 लोगों को गिरफ़्तार किया है। इनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट उत्तराखंड में है। इसके साथ पुलिस को भारी मात्रा में नकली दवाइयों की खेप मिली है। जिसमें 198 नकली रेमडेसिविर है। पैकेजिंग सामान को भी जब्त किया गया है।

गुजरात: अडानी ग्रुप अहमदाबाद में एक COVID केयर सेंटर खोलेगा। अडानी विद्या मंदिर स्कूल परिसर पॉजिटिव रोगियों के लिए कोविड सेंट की सुविधा में बदल जाएगा।

दिल्ली: जाली डॉक्यूमेंट से COVID19 की रिपोर्ट बनाने वाले 5 लोग गिरफ्तार। इनमें दो लैब टेक्नीशियन, एक टेस्टिंग लैब का डॉक्टर और एप्लीकेशन साइंटिस्ट है।

उत्तराखंड: प्रभारी स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय ने कहा-डीआरडीओ द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं में 500-500 बेड के अस्पताल तैयार किए जाएंगे। इनमें 100 बेड ICU और 400 बेड ऑक्सीजन के होंगे।

हरियाणा: सभी कॉलेज, कोचिंग संस्थान, आईटीआई, पुस्तकालय, सरकार या निजी प्रशिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद रहेंगे। महिला और बाल विकास विभाग के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केंद्र भी 31 मई तक बंद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर: 11 जिलों में बुधवार शाम 7 बजे से 3 मई तक 'कोरोना कर्फ्यू' लगाया गया है।

तमिलनाडु: यहां अभी रविवार यानि 2 मई को फुल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

मध्य प्रदेश: भोपाल में 3 मई तक, जबकि छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और जबलपुर में 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा। 

उत्तर प्रदेश: यहां वीकेंड लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार रात 8 से मंगलवार सुबह 7 बजे तक मेडिकल शॉप, क्लीनिक, अस्पताल, दूध और सब्जी जैसी जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब बंद रहेगा।

बिहार: यहां शाम के 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। पूरे राज्य में धारा 144 लगाई गई है। दवा दुकानें भी सिर्फ शाम 4 बजे तक खोल सकेंगे। होटल से रात 9 बजे तक ही होम डिलेवरी होगी।

राजस्थान: यहां जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर सोमवार सुबह 5 बजे तक टोटल वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।

#COVID19pic.twitter.com/jovcGSaRYT

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/PY470yTyqE

Scroll to load tweet…