कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा संभवत: टल चुका है। पिछले कई दिनों से लगातार केस कम आ रहे हैं, जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.63 लाख केस मिले हैं, जबकि ठीक होने का आंकड़ा 4.22 लाख है। इसी लिहाज से देश में एक्टिव केस भी घटकर 33 लाख रह गए हैं। हालांकि मौतों पर अभी भी अंकुश नहीं लग पाया है। मौतों ने अब तक का पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले एक दिन में 4334 लोगों की मौत हुई है।

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना की दूसरी लहर का खतरा टल चुका है। हालांकि मौतों की संख्या अभी भी 4000 के आसपास ही चल रही है। पिछले 24 घंटे में 2.63 नए लाख केस मिले हैं, जबकि ठीक होने का आंकड़ा 4.22 लाख है। इससे पहले 8 मई को 3.86 लाख लोग ठीक हुए थे। इसी लिहाज से देश में एक्टिव केस भी घटकर 33 लाख रह गए हैं। हालांकि मौतों पर अभी भी अंकुश नहीं लग पाया है। मौतों ने अब तक का पिछला सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले एक दिन में 4334 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 2,52,28,100 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से अब तक 2,15,90,137 लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन अब तक 2,78,751 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वैसे यह लगातार दूसरा दिन है, जब 3 लाख से कम नए केस मिले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CORONA अपडेट

  • बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. चमन लाल गुप्ता का निधन।
  • पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया।
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,69,223 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,82,92,881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 15,10,418 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,44,53,149 हुआ। 
  • IMA के वित्त सचिव डॉ. अनिल गोयल ने सलाह दी-जो लोग होम क्वारंटीन में हैं वे अस्पताल लेट जा रहे हैं। जो मरीज घर हैं वे नियमित तौर पर कोविड अस्पताल में किसी न किसी छाती के डॉक्टर को दिखाते रहें ताकि शुरुआत में ही उनका ठीक से इलाज किया जा सके। मृत्यु दर अधिक होने का कारण देर से अस्पताल जाना है। जो डॉक्टर कोविड यूनिट में दिन रात काम कर रहे हैं। हो सकता है वैक्सीनेशन के बाद भी उनकी इम्यूनिटी उतनी न हो जिससे वे कोविड के नए वेरिएंट से पार पा सकें, इसलिए डॉक्टरों की ज्यादा मौतें हो रही हैं। डॉक्टरों और प्रशासन को कहना चाहता हूं कि 6-8 घंटे से ज्यादा काम न करें।

महाराष्ट्र कर्नाटक, केरल, यूपी और दिल्ली में रिकवरी रेट सुधरी

महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले तक बेहद खराब स्थिति थी, लेकिन वहां रिकवरी रेट बेहतर हुई है। महराष्ट्र मे पिछले 24 घंटे में 26,616 नए केस मिले, जबकि 48211 लोग ठीक हुए। वहीं केरल में 21,402 नए केस मिले, जबकि 99,651 लोग रिकवर हुए। उत्तर प्रदेश में महज 9,345 नए केस मिले, जबकि 23,045 लोग ठीक हुए। दिल्ली में 4,524 नए केस मिले, जबकि 10,918 लोग ठीक हुए। राजस्थान में 11,597 नए किस मिले, जबकि 29,459 लोग ठीक हुए। गुजरात में 7,135 नए केस मिले, जबकि 12,342 लोग ठीक हुए। मध्य प्रदेश में सिर्फ 5,921 नए केस मिले, जबकि 11,513 लोग ठीक हुए। बाकी राज्यो में भी रिकवरी अच्छी हो रही है। सिर्फ तमिलनाडु में 33,075 नए केस मिले, जबकि 20,486 लोग ही ठीक हो सके।