- Home
- National News
- तस्करी कर अमेरिका भेजी गई 105 एंटीक्स वापस: यूएस ने भारतीय राजदूत को एक समारोह में सौंपे समृद्ध भारतीय विरासत के प्रतीक
तस्करी कर अमेरिका भेजी गई 105 एंटीक्स वापस: यूएस ने भारतीय राजदूत को एक समारोह में सौंपे समृद्ध भारतीय विरासत के प्रतीक
US returned 105 antiquities to India: अमेरिका ने भारत को 105 एंटीक्स को सौंपा है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद यह कदम उठाया गया है।

अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी बीते जून महीना में गए थे। पीएम मोदी के लौटने के बाद अमेरिका ने 105 एंटीक्स को सौंपे जो अमेरिका में भारत से तस्करी कर ले जाए गए थे।
एक समारोह में अमेरिका ने भारत को सभी 105 वस्तुओं को सौंपा। समारोह भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित किया गया था। यूएस में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधु ने अमेरिकी पक्ष से सामानों को रिसीव किया।
भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधु ने अमेरिकी अधिकारियों विशेषकर मैनहट्टन जिला अटार्नी एल्विन ब्रैग, उनकी एंटी-स्मगलिंग यूनिट और होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशना टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों के लिए, ये केवल कला के टुकड़े नहीं बल्कि उनकी जीवित विरासत और संस्कृति का हिस्सा हैं।
105 कलाकृतियों को तस्करों ने भारत के विभिन्न कोनों से चुराया था। इसमें 47 पूर्वी भारत से, 27 दक्षिणी भारत से, 22 मध्य भारत से, 6 उत्तरी भारत से, 3 पश्चिमी भारत से हैं। यह कलाकृतियां दूसरी-तीसरी शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक की अवधि की हैं।
कई कलाकृतियां 19वीं शताब्दी की भी हैं। यह कलाकृतियां टेरीकोटा, पत्थर,मेटल, लकड़ी से बनी हैं। लगभग 50 कलाकृतियां धार्मिक विषयों (हिंदू धर्म, जैन धर्म और इस्लाम) से संबंधित हैं और बाकी सांस्कृतिक महत्व की हैं।
पीएम मोदी की 2016 की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका की ओर से 16 प्राचीन वस्तुएं सौंपी गईं। इसी तरह 2021 में अमेरिका की सरकार ने 157 कलाकृतियां सौंपीं। 105 कलाकृतियों सहित अमेरिकी पक्ष 2016 से अब तक भारत को कुल 278 सांस्कृतिक कलाकृतियां सौंप चुका है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.