- Home
- National News
- 10 PHOTOS: PM मोदी संग मिटिंग में व्यस्त पापा JD Vance, सोफे पर धमाचौकड़ी करते रहे बच्चे
10 PHOTOS: PM मोदी संग मिटिंग में व्यस्त पापा JD Vance, सोफे पर धमाचौकड़ी करते रहे बच्चे
JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर वेंस और उनके परिवार का स्वागत किया।

सोमवार सुबह जेडी वेंस का विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया।
पालम एयरपोर्ट पर जेडी वेंस को आधिकारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कलाकारों ने लोक नृत्य का प्रदर्शन किया।
दिल्ली पहुंचने के बाद जेडी वेंस सबसे पहले पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चों के साथ अक्षरधाम मंदिर गए। यहां वह करीब 55 मिनट रहे।
सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस व बच्चों इवान, विवेक और मीराबेल का स्वागत किया।
जेडी वेंस और नरेंद्र मोदी ने बातचीत की। इस दौरान वेंस के बेटे सोफा पर मस्ती करने नजर आए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जेडी वेंस के बच्चों इवान और विवेक को दुलार किया। दोनों से बातचीत की।
नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बेटे इवान से बातचीत की।
मंगलवार को जेडी वेंस परिवार के साथ जयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उनका स्वागत किया।
जेडी वेंस परिवार के साथ जयपुर घूमने पहुंचे। उन्होंने आमेर फोर्ट देखा।
जयपुर में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का शानदार स्वागत किया गया। बच्चे बड़े उत्साह से हाथी देखते नजर आए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

