सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। यह और बात है कि उनकी पोस्ट अजीबो-गरीब भी होती हैं। इस बार उन्होंने twitter पर किसी की शादी की तस्वीर शेयर की। इस पर वे जबर्दस्त ट्रोल हो गए। 

लखनऊ. अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर 'टाइम पास' करते देखे जा सकते हैं। वे twitter पर ऐसी पोस्ट कर रहे हैं, जिनका चुनाव से वास्ता नहीं होता। इस बार उन्होंने एक शादी समारोह की तस्वीर पोस्ट की है। कैप्शन सिर्फ इतना लिखा-शादी समारोह! इसके बाद यूजर्स ने उनकी खूब खिंचाई कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

twitter पर हुए ट्रोल
अखिलेश यादव के इन फोटोज पर यूजर्स ने जमकर खिंचाई कर दी। एक यूजर ने लिखा-शादी में बुलाया तो है, टोंटियों का ध्यान रखना। एक लिखता है-मिर्जापुर वाली सीरिज का दृश्य याद आ गया। काफी समानता दिख रही है। कमी है, तो मुन्ना त्रिपाठी और चचा की। एक ने ताना कसा-शादियों में घूमने के अलावा और कोई भी काम है आपके पास?

एक यूजर ने सलाह दी-शादी समारोह कम कीजिए अखिलेश जी। देश के मुद्दों पर सड़क पर आइए, पुरजोर विरोध करिए देश की सरकार का; वरना आप जानते हैं?

एक यूजर ने लिखा-किसकी शादी निपटा दी भैया। अब बाहर भी निकलो घर से। किसी ने लिखा-कंधा में साइकिल कबसे टांगना है।

एक अन्य यूजर ने कहा-बहुत ज़रूरी है सर इस समय ऐसे समारोह...बहुत ही ज़रूरी हैं। बाकी सड़क पर राहुल गांधी जी उतर सकते हैं, पर हम सबको क्या ही ज़रूरत है उतरने की। कार से प्रोग्राम स्थल और फिर कार से सीधे घर। और हां, महाबली भाजपा से जीतना भी है आपको। शुभकामनाएं।

pic.twitter.com/68PhWgUtyE

Scroll to load tweet…

दैनिक भास्कर पर छापे की खबर के बाद वीडियो किया था शेयर
इससे पहले अखिलेश यादव ने दैनिक भास्कर मीडिया ग्रुप पर इनकम टैक्स के छापे के बाद केंद्र सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया; जो वायरल हो चुका है। हालांकि यूजर्स उन पर ताना भी कस रहे हैं। क्लिक करके देखें वीडियो