उत्तराखंड के हलद्वानी में हुई हिंसा में घायल एक महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपद्रवी उन्हें जिंदा जलाना चाहते थे। इस हिंसा में 2 लोगों की मौत हुई है और 250 घायल हुए हैं। 

हलद्वानी। उत्तराखंड के हलद्वानी में गुरुवार को वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अवैध मदरसा और मस्जिद को गिराने गई पुलिस और नगर निगम की टीम पर भीड़ ने हमला किया। भीड़ ने थाने में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस हिंसा में घायल हुई एक महिला पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उपद्रवी किस तरह उन्हें जिंदा जलाने पर आमादा थे। महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम बहुत बच के आए। पथराव हुआ तो हमलोग एक घर में घुस गए। करीब 15-20 लोग घुसे थे। बाहर से उनलोगों ने आग लगाने की कोशिश की, पथराव किया,सबकुछ किया। बड़ी मुश्किल से जान बचाकर आए हमलोग।"

Scroll to load tweet…

महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, "काफी देर बाद हमारा फोर्स आया। बहुत पत्थर लगे हैं, हालत बहुत खराब है। हर तरफ से पथराव हो रहा था। छत से भी, घर से भी। उनलोगों ने गलियां घेर ली थी। जिस आदमी ने हमलोगों को बचाया उनको उनलोगों ने बहुत गालियां दी, उनके दरवाजे तोड़ दिए। पुलिस बल के आने के बाद हमलोग निकले। हमलोग आ रहे थे तो टूटा हुआ कांच फेंककर मारा।"

हिंसा में 2 लोगों की मौत, कर्फ्यू लागू

हलद्वानी में हुई हिंसा में 2 लोगों की मौत हुई है। 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 100 से अधिक पुलिसकर्मी हैं। हलद्वानी में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कर्फ्यू लगा दिया गया है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Haldwani Violence: बड़ी साजिश के तहत पुलिस पर किया गया हमला, छत पर इकट्ठा किए पत्थर, बनाए पेट्रोल बम

वन विभाग की जमीन पर बनाया गया मदरसा और मस्जिद

गुरुवार को हिंसा हलद्वानी के बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई। यहां वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर मदरसा और उससे सटाकर एक मस्जिद बनाया गया था। कोर्ट से अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम के साथ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई भीड़ ने हमला बोल दिया था।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में मदरसा-मस्जिद ढहाने के दौरान भड़की हिंसा, 4 की मौत, 250 से अधिक घायल, देखते ही गोली मारने का आदेश, लगा कर्फ्यू