रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी सास सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने पर रविवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोनिया की राजनीति को लेकर गहरी समझ से पार्टी को बड़े पैमाने पर इसका लाभ मिलेगा।

नई दिल्ली. रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी सास सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने पर रविवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सोनिया की राजनीति को लेकर गहरी समझ से पार्टी को बड़े पैमाने पर इसका लाभ मिलेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने लिखा, ''सोनियाजी की कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। वे अदम्य भावना वालीं महान नेता हैं। उनका अनुभव और गहरी राजनीतिक समझ का पार्टी को लाभ मिलेगा। पारिवारिक सदस्य होने के नाते मैं उनका हमेशा समर्थन करूंगा।''

Scroll to load tweet…

20 महीने बाद सोनिया की अध्यक्ष पद पर वापसी
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शनिवार को राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हालांकि, कांग्रेस के ज्यादातर नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष बने रहने के पक्ष में थे, लेकिन राहुल इस्तीफे पर अड़े रहे।लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, तब इसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था। राहुल गांधी 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। इससे पहले 1998 से 2017 तक सोनिया गांधी ने ये जिम्मेदारी संभाली थी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2004 और 2009 में सरकार भी बनाई।