वंदे भारतम नृत्य उत्सव(Vande Bharatam dance festival) की दूसरी क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता 10-12 दिसंबर तक मुंबई में होगी। इस आयोजन में पश्चिमी क्षेत्र के राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं के 40 से अधिक विजेता भाग लेंगे।

मुंबई. वंदे भारतम नृत्य उत्सव प्रतियोगिता(Vande Bharatam dance festival) की चयन प्रक्रिया क्षेत्र स्तर पर अपने अगले चरण में पहुंच गई है। चार अलग-अलग शहरों में क्षेत्र स्तरीय आयोजन 10 दिसंबर से शुरू हुआ, जो 12 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश भर से शीर्ष नृत्य प्रतिभाओं का चयन करना और उन्हें गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें प्रतियोगिता के बारें में
इस प्रतियोगिता का दूसरा क्षेत्र स्तरीय आयोजन 10 दिसंबर, 2021 को मुंबई के बांद्रा वेस्‍ट में स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स के साइंस एंड कॉमर्स ऑडिटोरियम में शुरू हुआ। मुंबई में आयोजित दूसरे क्षेत्र स्तरीय कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय, लोक, आदिवासी और समकालीन रूपों में भारत के समृद्ध गीत, संगीत एवं नृत्य रूप देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दमन एवं दीव, दादरा व नगर हवेली के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 40 से अधिक विजेता भाग ले रहे हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के समूह इस कार्यक्रम में भाग लेने के योग्य हैं।

ऐसा पहली बार
ऐसा पहली बार हो रहा है कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन करने के लिए नृत्य समूहों का चयन अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के आधार पर किया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वंदे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की एक अनूठी पहल है।

यह भी जानें
जिला स्तर पर 17 नवंबर, 2021 को शुरू हुई वंदे भारतम प्रतियोगिता में 323 समूहों के तहत 3,870 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तर पर स्क्रीनिंग पास करने वालों ने 30 नवंबर, 2021 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 4 दिसंबर 2021 तक 5 दिनों की अवधि में 20 से अधिक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राज्यस्तर पर प्रतियोगिता
राज्य स्तर के लिए 300 से अधिक समूहों का चयन किया गया जिसमें 3,000 से अधिक नर्तक/ प्रतिभागी शामिल हैं। इस प्रकार, इस आयोजन ने सभी उम्मीदवारों को महज एक महीने की अवधि में राष्ट्रीय स्तर पर स्लॉट जीतने के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया।

इसी तरह क्षेत्र स्तर के कार्यक्रम 11 दिसंबर, 2021 को बेंगलुरु में और 12 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण वंदे भारतम के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल के अलावा उसकी वेबसाइट (vandebharatamnrityautsav.in) और मोबाइल एप्लिकेशन पर किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 200 से अधिक टीमों के तहत 2,400 से अधिक प्रतिभागियों को चुना गया है। इस दौर से चयनित टीम नई दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भाग लेंगी। विजेता घोषित किए जाने वाले शीर्ष 480 नर्तक 26 जनवरी 2022 को नई दिल्‍ली के राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें
Maharashtra में 10 हजार रु. लीटर गधी का दूध, कोरोना मरीज की इम्यूनिटी बढ़ाने का दावा, लोगों की लाइनें लगीं
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का एर‍ियल व्‍यू देख हो जाएंगे दंग
Innovative Ideas:बाइक पर painting करके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट क्या किया; अब मिलने लगे हैं देशभर से ऑर्डर