विश्व हिदू परिषद ने आंध्र प्रदेश में मंदिरों पर हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। विहिप ने आंध्र प्रदेश के विजयनगर के नेल्लीमरला के रामतीरधाम गांव में सीता लक्ष्मण समेत राम कोदण्ड मंदिर का ताला तोड़ भगवान की मूर्ति के गला काटने की घटना की निंदा की।

नई दिल्ली. विश्व हिदू परिषद ने आंध्र प्रदेश में मंदिरों पर हमलों की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। विहिप ने आंध्र प्रदेश के विजयनगर के नेल्लीमरला के रामतीरधाम गांव में सीता लक्ष्मण समेत राम कोदण्ड मंदिर का ताला तोड़ भगवान की मूर्ति के गला काटने की घटना की निंदा की। दरअसल, आंध्र में हाल ही में भगवान राम की 400 साल पुरानी प्रतिमा को किसी अज्ञात द्वारा तोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर विपक्ष जगन सरकार पर निशाना साध रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विहिप के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा, मंदिरों पर हमलों की गत दो-तीन दिनों में यह चौथी घटना है। इससे पहले पूर्वी गिदावरी में अक्टूबर में घटी मंदिर के रथ को जलाने की घटनाएं राज्य में तेजी से बढ़ रही हैं। 

लगातार बढ़ रहे मंदिरों पर हमले
परांडे ने कहा, मंदिरों पर लगातार बढ़ी हमलों की घटनाएं, अपराधी तत्वों को प्रश्रय और राज्य की जगन मोहन रेड्डी सरकार की अर्मण्यता से हिन्दू समाज में गहरा रोष व असंतोष व्याप्त है। राज्य में हिन्दू मंदिरों पर अचानक बढ़े हमले, खासकर चुनावों में जगन मोहन रेड्डी के जीतने के बाद, हिन्दू-द्रोही तत्वों के बढ़ते हौसलों के विषय में बहुत कुछ संकेत करते हैं।

विहिप ने मांग की है कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इसके अलावा सभी मंदिरों की सुरक्षा, खासकर सरकारी अधिग्रहण वाले मंदिरों में पुख्ता उपाय किया जाए। विहिप ने कहा, राज्य सरकार मंदिरों के संरक्षण में अभी तक विफल रही है, ऐसे में विहिप के पास इन अत्याचारों के विरुद्ध आंदोलन करने के लिए अलावा कोई विकल्प नजर नहीं आता।