ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उनके सहयोगी वीके पांडियन पटनायक के कांपते हाथ को पकड़ते दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को भाजपा नेताओं ने भी शेयर किया है और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। वीडियो एक जनसभा का है। नवीन पटनायक मंच से भाषण दे रहे हैं। इस दौरान उनका एक हाथ लोगों को दिख रहा होता है। सीएम के बोलने के दौरान उनका हाथ तेजी से कांपता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नवीन पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन बगल में माइक लिए खड़े थे। उन्होंने सीएम का हाथ पकड़ा और उसे लोगों की नजरों से छिपा दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने पांडियन पर हमला बोल दिया है। भाजपा नेता बता रहे हैं कि वीडियो देखकर अंदाजा लग रहा है कि पूर्व नौकरशाह पांडियन ने किस तरह ओडिशा में सत्ता हथिया लिया है।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- पांडियन ने कर लिया है ओडिशा के भविष्य पर कंट्रोल

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो एक्स पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, "यह बहुत ही व्यथित करने वाला वीडियो है। वीके पांडियन नवीन बाबू के हाथ की गतिविधियों को कंट्रोल कर रहे हैं। मैं यह कल्पना करके कांप उठता हूं कि तमिलनाडु का एक पूर्व नौकरशाह ओडिशा के भविष्य पर किस स्तर का नियंत्रण कर रहा है। भाजपा राज्य के लोगों को ओडिशा की बागडोर वापस देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- PM की झलक पाने को उमड़ पड़े बारासात के लोग, समर्थकों का उत्साह देख खिल गया मोदी का चेहरा, देखें वीडियो

5 साल से कांप रहे हैं नवीन पटनायक के हाथ

77 साल के नवीन पटनायक के हाथ कम से कम पांच साल से कांप रहे हैं। यह कोई छिपी हुई बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से पांडियन ने उनका हाथ पकड़ा और छिपाने की कोशिश की, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। ओडिशा में लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। राज्य में लोकसभा की 21 और विधानसभा की 147 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें- बंगाल को दोनों हाथों से लूट रही TMC, ऐसा X-ray करूंगा कि आने वाली पीढ़ियां भ्रष्टाचार करने से पहले 100 बार सोचेगी: नरेंद्र मोदी