Putin Family Secret Life: पुतिन की फैमिली अक्सर चर्चा में रहती है। उनकी दो बेटियां और एक सीक्रेट बेटी की अक्सर चर्चा रहती है। कई रिपोर्ट्स में उनके दो बेटे होने की भी बात कही जाती है, लेकिन पुतिन ने कभी भी आधिकारिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया है।

Vladimir Putin Sons: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे को लेकर दुनियाभर में सुर्खियों में हैं। वह 4-5 दिसंबर को इंडिया विजट पर हैं। पुतिन अक्सर ही अपनी लाइफस्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। वह कहीं भी जाते हैं, उनकी फैमिली को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती है। खासकर उनकी वाइफ और बच्चों के बारें में हर कोई जानना चाहता है। आइए जानते हैं पुतिन के कितने बेटे हैं और वे क्या करते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुतिन के बेटे हैं या नहीं?

द डोजियर सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन और 31 साल छोटी ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट एलिना काबेवा की शादी हुई है या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन दोनों को लेकर एक बार खूब चर्चाएं थीं। काबेवा रूसी संसद की मेंबर भी रही हैं। 2014 में उन्हें नेशनल मीडिया ग्रुप का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनाया गया था, जो काफी विवादों में भी रहा था। डोजियर रिपोर्ट की मुताबिक, स्विट्जरलैंड में 2015 में रूसी मूल की डॉक्टर ने कावेबा की डिलीवरी कराई। 2019 में उनके दूसरे बेटे की डिलीवरी भी इसी डॉक्टर ने कराई । डोजियर सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों बेटे पुतिन के ही हैं। बड़े बेटे का नाम इवान पुतिन और छोटे का व्लादिमीर पुतिन जूनियर है। हालांकि, पुतिन ने इन्हें कभी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन दुनिया मानती है कि ये दोनों उनके ही बेटे हैं।

पुतिन के बच्चों की लाइफ कैसी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन के बेटों की जिंदगी एक सामान्य बच्चे जैसी बिल्कुल नहीं है। ये बच्चे ऐसे माहौल में रहते हैं जहां, उनके असल नाम तक सरकारी रिकॉर्ड में नहीं हैं, उनकी जासूसों जैसी फेक आईडी बनी हुई हैं। उनके रिकॉर्ड कहीं नहीं हैं। हर समय पुतिन के बॉडीगार्ड उनके आसपास होते हैं। घर से बाहर भी जाना लगभग ना के बराबर होता है। उनकी पढ़ाई भी पूरी तरह होम-स्कूलिंग है। सिर्फ नाम अलग नहीं, इनकी पूरी पहचान छिपाकर रखी जाती है।

पुतिन के बच्चों की रूटीन कैसी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन के बेटों की दिनचर्या बेहद अनुशासित और सिक्योर माहौल में होती है। उन्हें सुबह 8-9 बजे तक पढ़ाई की बिल्डिंग में पहुंचना होता है, जहां दूसरे देशों से हायर किए गए टीचर उन्हें पढ़ाते हैं। पढ़ाई के अलावा स्पोर्ट्स, क्राफ्ट, गेम, सब कुछ वहीं होता है। इसके बाद रात में वापस अपने पैरेंट्स के पास वापस आ जाते हैं। डोजियर की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्सर पुतिन भी शाम के वक्त बच्चों के साथ खेलने आते हैं।

पुतिन के कथित बेटे क्या करते हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़े बेटे इवान की सबसे बड़ी दिलचस्पी हॉकी में है। पुतिन ने अपने आधिकारिक आवास के पास ही एक पर्सनल हॉकी ग्राउंड बनवाया है। जहां, इवान को स्पेशल कोच ट्रेन करते हैं, पिता भी बेटे का साथ कभी-कभी खेलते हैं। टीम में सिर्फ पुतिन के बॉडीगार्ड शामिल होते हैं। फेक आईडी के जरिए इवान कई टूर्नामेंट्स खेलते हैं। छोटे बेटे व्लादिमीर जूनियर अभी उम्र में छोटे हैं, इसलिए उनकी घर पर ही पढ़ाई होती है। स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी सिक्योर एरिया में होती है।