नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। विरोध प्रदर्शनों को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राहुल को इस्लाम कुबूलने की सलाह भी दे डाली। 

लखनऊ. नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। विरोध प्रदर्शनों को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राहुल को इस्लाम कुबूलने की सलाह भी दे डाली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिजवी ने कहा, भारत पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन जिस तरह से कांग्रेस मुस्लिम पार्टी बनकर राजनीति कर रही है, वह खतरनाक है। उन्होंने कहा, राहुल इस्लाम कुबूल कर लें और पाकिस्तान में जाकर इमरान के खिलाफ चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा, राहुल इमरान को हराकर, वहां पीएम भी बन सकते हैं। 

पाकिस्तान में राहुल को चाहने वालों की संख्या बहुत अधिक
उन्होंने कहा, गांधी परिवार को चाहने वालों की संख्या पाकिस्तान में बहुत अधिक है। अगर कांग्रेस पार्टी सियासत करेगी तो इमरान को हराकर पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। राहुल जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं। वे भारत पर रहम खाएं और पाकिस्तान में कांग्रेस के लिए सियासी जमीन तैयार करें।