जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में पिछले एक सप्ताह में हुई बर्फबारी (Snowfall) का असर अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार समेत अन्य मैदानी राज्यों में दिखने लगा है।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में पिछले एक सप्ताह में हुई बर्फबारी (Snowfall) का असर अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और बिहार समेत अन्य मैदानी राज्यों में दिखने लगा है। पछुआ हवा बहने के साथ ही सर्दी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट आएगी। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान कम होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। सोमवार की तरह मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को धूप की तपिश कम होने से दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

सुबह छा सकती है धुंध
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक सुबह कड़ाके की ठंड के साथ धुंध छा सकती है। छोटे-छोटे हिस्सों में कोहरा छा सकता है। 48 घंटे बाद तापमान में और गिरावट आएगी। दिल्ली में मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 19 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8-6 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

पिछले साल भी काफी ठंडा रहा था दिसंबर
2020 में भी दिसंबर काफी ठंडा रहा था। 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान महज 4.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद यह 31 दिसंबर तक यह 6 डिग्री से ऊपर नहीं गया। दिसंबर के पहले पखवाड़े के दौरान 2015 में तापमान 6 डिग्री गया था। इसके बाद अब यह 6.4 और 6.6 दर्ज किया गया है। हालांकि दिसंबर में 10 डिग्री से कम तापमान असामान्य नहीं है, लेकिन पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे गिरना सामान्य नहीं है।