भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने केरल सहित 7 राज्यों में अगले 4 दिनों यानी 18 नवंबर तक भारी बारिश(heavy rain) का अलर्ट जारी किया है। यह स्थित अरब सागर के मध्य में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पैदा हुई है।

नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने अरब सागर के मध्य में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण केरल सहित 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके 15 नवंबर तक उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अच्छे से बनने की उम्मीद है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र इसी दिशा में आगे गतिशील रहेगा। IMD का मानना है कि यह 17 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव में में बदलने के बाद 18 नवंबर तक दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंच जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने केरल सहित तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, आंध प्रदेश, अंडमान निकोबार, महाराष्ट्र का विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कहीं हल्की, तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। केरल में शनिवार से लगातार बारिश का दौर जारी है। तमिलनाडु में पिछले दिनों भारी बारिश हो चुकी है। IMD ने केरल के एर्णाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में बेमौसम बारिश से भूस्खलन की आशंका जताते हुए अलर्ट रहने को कहा है। पेरियार नदी में बांध के गेट खोले जाने से जलस्तर बढ़ सकता है। लिहाजा यहां आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। भारी बारिश की चेतावनी के बाद 3-4 दिनों तक सबरीमाला मंदिर में अधिक श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा।

मौसम विभाग ने ऐसा अलर्ट जारी किया है
केरल में 15 और 16 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। 17 और 18 नवंबर को आंध प्रदेश में बारिश हो सकती है, जबकि तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार में 15 नंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 15 से 18 नवंबर तक तमिलनाडु का कुछ हिस्सा, जबकि 16 नवंबर को कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक हिस्‍सों में भारी बारिश की संभावना है। 15 और 16 नवंबर को गोवा में, जबकि ओडिशा में 16 और 17 नवंबर को बारिश की संभावना है। प्रशासन ने मछुआरों को 15 नवंबर को बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर से दूर रहने की सलाह दी है। IMD ने कहा है कि फिलहाल दक्षिण भारत के राज्यों को बारिश ने निजात मिलने की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें
Tripura के 1.47 लाख परिवारों को PM Modi ने ट्रांसफर की PMAY-G की पहली किश्त, बोले-अब करप्शन की बात नहीं होती
Air Pollution: 386 पर AQI, जहरीले माहौल में सांस लेना दिल्लीवालों की मजबूरी, अगले पांच दिनों तक राहत नहीं
Crypto Market को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का रास्ता नहीं बनने देगी मोदी सरकार