उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में दिन और रात में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। इस बीच केदारनाथ में तेज बारिश और घने कोहरे ने यात्रा में बाधा पैदा की है। मौसम विभाग ने यहां आजकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम डेस्क. दक्षिण-पश्चिम मानसून(South west monsoon) की गतिविधियों के चलते देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में दिन और रात में धीरे-धीरे वृद्धि होगी। इस बीच केदारनाथ में तेज बारिश और घने कोहरे ने यात्रा में बाधा पैदा की है। मौसम विभाग ने यहां आजकल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
स्काईमेट वेदर(skymet weather) ने पूर्वोत्तर अरब सागर, गुजरात के उत्तरी भागों, दक्षिण-पश्चिम और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों के साथ-साथ अंडमान सागर के ऊपर मध्यम से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। यहां हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, पश्चिमी हिमालय, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। जबकि 25 मई को दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, दक्षिण कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेलंगाना, कोंकण और गोवा और पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन सिस्टम की वजह से बदल रहा मौसम
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) सक्रिय है। यह पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है।

प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर दिखाई दे रहा है।

भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरपूर्वी अरब सागर की ओर चल रही है।

एक और निम्न दबाव की रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से उत्तर प्रदेश, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से गुजरती हुई उत्तरी बांग्लादेश तक जा रही है।

बीते दिन इन राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। केरल, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ बिजली भी कड़की। कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज हवाएं चलती रहीं।

केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा और पूर्वोत्तर बिहार के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कोंकण और गोवा, तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और मेघालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होती रही।

यह भी पढ़ें
बर्फबारी हुई तो ITBP के जवानों ने सूझी मस्ती, सरहद पर डटे इन जांबाजों का Video आपको भी खुश कर देगा
सद्गुरु ने रिवील किया वो 'सुपरफूड' जो हमेशा उन्हें ऊर्जावान बनाए रखता है... आप भी जानें