एक नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते हिमालयीन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसके असर से कई राज्यों में बारिश या बूंदाबंदी भी जारी है। हालांकि उत्तर भारत में तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। जानिए मौसम का मिजाज...

नई दिल्ली. एक नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते हिमालयीन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसके असर से कई राज्यों में बारिश या बूंदाबंदी भी जारी है। हालांकि उत्तर भारत में तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। यह आज रात तक जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा। जानिए आगे क्या होगा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-'न्यू इंडिया इंक' में बोले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर-स्टार्टअप टियर-2 शहरों तक पहुंचना चाहिए

effect of western disturbance: यहां बारिश की संभावना
स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से गुजरात होते हुए दक्षिण राजस्थान पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र तक फैली हुई है। दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर सर्कुलेशन देखा जा सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर भारी भारी वर्षा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ।

यह भी पढ़ें-27 मार्च से International Flight Services की होगी बहाली, कोरोना संक्रमण के चलते लगा था प्रतिबंध

बीते दिन ऐसा रहा यहां का मौसम
दक्षिण तमिलनाडु में दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। और बाकी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी कोंकण और गोवा के आसपास के हिस्सों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई। मध्य और उत्तर भारत में दिन के तापमान में कुछ और वृद्धि हुई।

यह भी जानें
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम फिर बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश भी हो सकती है। हवाएं भी तेज चल सकती हैं। इसकी रफ्तार 25-35 किमी/घंटे हो सकती है। हालांकि यहां अब रात में सर्दी का असर कम हो गया है।

यूपी में सर्दी का असर मामूली रह गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि यहां अब मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें-फिर से असर दिखाएगा पश्चिमी विक्षोभ, होली तक सुबह-शाम की सर्दी बनी रहेगी, ऐसा रहेगा मौसम