उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, होली तक सुबह-शाम की सर्दी बनी रहेगी। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) 8 मार्च की रात तक जम्मू-कश्मीर के आसपास एक्टिव होगा। इससे हिमालयीन क्षेत्रों में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना है। 

नई दिल्ली. उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। हालांकि मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, होली तक सुबह-शाम की सर्दी बनी रहेगी। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) 8 मार्च की रात तक जम्मू-कश्मीर के आसपास एक्टिव होगा। इससे हिमालयीन क्षेत्रों में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-पश्चिमी हिमालय पर असर कर सकता है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कैसा रहेगा देश का मौसम

Western Disturbance and Weather: मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमा
स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र के रूप में मन्नार की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ लद्दाख के ऊपर बना हुआ है, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्सों के ऊपर देखा जा सकता है यह 8 मार्च की रात को जम्मू कश्मीर के आसपास पहुंच सकता है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के पश्चिमी भागों पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें-Women's Day 2022: सुदर्शन पटनायक के छात्रों ने बनाई रेत से कलाकृति, इंदौर में 12 फीट की रंगोली

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हल्का हिमपात हो सकता है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के आसपास के हिस्सों, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। 24 घंटे के बाद राजस्थान के पूर्वी हिस्सों और पूर्वी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां संभव हैं।

बीते दिन ऐसा रहा था मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हुई। दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश हुई। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड के देहरादून में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले 10 मार्च तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के कारण बादल छाए हैं। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं।

यह तस्वीर बांग्लादेश टीम के पूर्व वनडे कैप्टन मशरफी मुतर्जा(Mashrafi Mortaza)और उनके परिवार की है। वे अपने घुटने के इलाज के संबंध में चेन्नई जाने से पहले कश्मीर घूमने पहुंचे।


यह भी पढ़ें-भारत-श्रीलंका की नौसेना मिलकर कर रही समुद्री अभ्यास, मिसाइल से लैस है युद्धपोत, जानिए क्या है वजह