पश्चिमी हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर से कुछ राज्यों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। लेकिन कई राज्यों में अंधड़ भी आ सकता है। अप्रैल में देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरह का मौसम दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में बारिश हो रही है, तो कई राज्य लू की चपेट में हैं। जानिए अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज... 

मौसम न्यूज डेस्क. उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों-असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। यानी इन राज्यों को गर्मी से राहत मिलेगी। यहां लू का असर भी कम होगा। इसकी वजह पश्चिमी हिमालयीन क्षेत्र में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) है। हालांकि इसके असर से कई राज्यों में अंधड़ भी आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में गर्मी बढ़ेगी। लू अपना दिखाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 यह भी पढ़ें-गर्मियों में तरबूज खाने के ये हैं 5 बड़े फायदे, कैंसर जैसे रोग से बचने में करता है मदद

यह है मौसम में बदलाव की वजह
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) बना है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पार मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक निचले स्तरों पर फैली हुई है। वहीं, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और उससे सटे तमिलनाडु के हिस्सों पर सक्रिय है। इस वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में करते हैं इन ड्रिंक का प्रयोग तो हो जाइए सावधान, सेहत के लिए होते हैं बहुत खतरनाक

एक-दो दिनों तक कई राज्यों में लू की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Departmen) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी से लेकर भीषण लू चलने की आशंक है। 11 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक या दो जगहों पर भीषण लू की स्थिति के साथ कुछ हिस्सों में लू का असर हो सकता है। हालांकि IMD का अनुमान है कि 12 अप्रैल से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लू की तीव्रता और उसके फैलाव के कम होने की संभावना है।

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, मध्य प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी 12 और 13 अप्रैल को भी लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-अप्रैल में अजब-गजब मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जबकि कुछ में लू चलने की भविष्यवाणी

इन राज्यों में बारिश हो सकती है
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

शेष पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 12 से 15 अप्रैल तक बारिश के साथ कई जगह आंधी चल सकती है। जबकि सोमवार को अधिकतर भागों में मौसम साफ देखा गया। 

बीते दिन इन राज्यों में ऐसा रहा मौसम
अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति देखी गई। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, जम्मू संभाग, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और झारखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी लू का असर रहा।

इन राज्यों में बारिश हुई
मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, सिक्किम, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश दर्ज हुई।