पिछले तीन दिनों में मध्य भारत के राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, कोकण जैसे इलाकों में गर्म हवाएं बढ़ी हैं। हालांकि, यह अगले हफ्ते तक थोड़ा कम हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर (Indian Ocean) के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह अगले हफ्ते की शुरुआत में एक चक्रवात में तब्दील हो सकता है। इसका नाम ‘आसनी' रखा जाएगा, जो कि श्रीलंका द्वारा रखा गया है। 

नई दिल्ली। मार्च के तीसरे हफ्ते में गर्मी का पारा एक साथ चढ़ने लगा है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, कोंकण, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा भी गर्मी की जद में हैं। कल तक इन प्रदेशों में लू की स्थिति रहेगी। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री तक उछाल की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बुधवार को बताया था कि गुरुवार से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन राज्यों में तापमान और बढ़ गया। आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों में कई राज्यों में लू की स्थिति बन सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले हफ्ते आ सकता है चक्रवात आसनी
पिछले तीन दिनों में मध्य भारत के राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, कोकण जैसे इलाकों में हीटवेव बढ़ी है। हालांकि यह अगले हफ्ते तक थोड़ा कम हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर (Indian Ocean) के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह अगले हफ्ते की शुरुआत में एक चक्रवात में तब्दील हो सकता है। इसका नाम ‘आसनी' रखा जाएगा, जो कि श्रीलंका द्वारा रखा गया है। 

यह भी पढ़ें अल्पसंख्यक आयोगों में सिर्फ मुस्लिम अफसरों की नियुक्ति क्यों, कर्नाटक सरकार से SC ने मांगा जवाब

मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह
मौसम कार्यालय ने बताया कि यह चक्रवात उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और 23 मार्च की सुबह तक बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी म्यांमार तट के पास पहुंच जाएगा। इसकी वजह से गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर स्थिति खराब होने की आशंका जताई गई थी। आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे दक्षिण बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के मध्य भागों में नहीं जाएं। अंडमान और निकाेबार तटों के लिए भी यही एडवायजरी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें जेल के मेंटल वार्ड में रखा, टॉर्चर किया, ब्रिटेन के 40 अरब का कर्ज चुकाने के बाद रिहा हुईं Nazanin Zaghari