11 मार्च  महाशिवरात्रि पर ईशा योग केंद्र से सद्गुरु महाशिवरात्रि LIVE कार्यक्रम ऑनलाइन स्ट्रीम हुआ था। शाम 6 बजे से अगले दिन 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस कार्यक्रम को दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा। यहां तक की इसने ग्रेमी अवार्ड को भी पीछे छोड़ दिया। 

नई दिल्ली. 11 मार्च महाशिवरात्रि पर ईशा योग केंद्र से सद्गुरु महाशिवरात्रि LIVE कार्यक्रम ऑनलाइन स्ट्रीम हुआ था। शाम 6 बजे से अगले दिन 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस कार्यक्रम को दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों ने देखा। यहां तक की इसने ग्रेमी अवार्ड को भी पीछे छोड़ दिया। 

ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम को 20.3 मिलियन यानी 2.30 करोड़ लोगों ने देखा। यह LIVESTREAM चार्ट में सबसे ऊपर रहा। वहीं, इसके बाद 63वें ग्रेमी अवार्ड को लोगों ने देखा। 14 मार्च को हुए कार्यक्रम के व्यूअर्स 13.5 मिलियन थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred



130 देशों के लोगों ने देखा महाशिवरात्रि कार्यक्रम
ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम को 130 देशों से देखा गया। यह भारत का एक मात्र इवेंट है, जो 50 सबसे ज्यादा देखे गए लाइव स्ट्रीम कार्यक्रमों में शामिल है। 

सदगुरु ने जताया आभार
इतने व्यूअर्स मिलने पर सदगुरु ने लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा, आदियोगी उस मूलभूत समझ का प्रतिनिधित्व करता है कि भारत ही एकमात्र रास्ता है। महाशिवरात्रि के कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रियाएं बताता है कि दुनिया बदलकर मानवीय जरूरतों और संभावनाओं को संबोधित करने के लिए तैयार हो रही है। जो हमारे साथ थे, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और आशीर्वाद देता हूं।