पश्चिम बंगाल (West Bengal) में मंगलवार शाम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के कैंपस में भीषण आग लग गई। हल्दिया स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कैंपस में हुई घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। 44 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की औद्योगिक नगरी हल्दिया स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्लांट कैंपस में भीषण आग लग गई। यह हादसा फैक्ट्री के गेट नंबर 1 के अंदर लगी आग मैग्डलेन के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि IOCL रिफाइनरी में एक हाइड्रोजन सल्फाइड टैंकर में आग लगी जिसके बाद NDRF, पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। कुछ ही देर में पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मॉक ड्रिल के दौरान हादसा 
बताया जा रहा है कि IOCL के कैंपस में मंगलवार को एक मॉक ड्रिल चल रही थी। इसके बाद प्लांट को बंद किया जा रहा था तभी विस्फोट हुआ और आग लग गई। घटना के बाद पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।