पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बम विस्फोट में 1 शख्स की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। मृतक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बम विस्फोट में 1 शख्स की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। मृतक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हो जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना के गोसाबा में शुक्रावार रात को कुछ लोग क्रूड बम बना रहे थे। इस दौरान बम फट गया। घायल 5 लोगों में से 2 को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा घायल ने
इस हादसे में घायल एक शख्स ने कहा कि वे लोग शुक्रवार की शाम घर पर खाना खा रहे थे, तभी एक गिरोह के लोगों ने उन पर बम से हमाव कर दिया। घायल व्यक्ति ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बतलाया। 

पुलि्स ने बम बनाने की बात कही
इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये लोग क्रूड बम बना रहे थे। इसी दौरान बम फट गया। इसमें एक शख्स की मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों का दक्षिण 24 परगना के कैनिंग सब-डिविजनल अल्पपताल में इलाज चल रहा है।