व्हाटसअप और इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए बीता दिन किसी 'ब्लैक फ्राइडे' से कम नहीं रहा। शुक्रवार करीब रात 45 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के करीब 11 बजे कई व्हाट्सअप यूजर्स ने मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायत की थी। यह समस्या करीब 11.45 मिनट तक रही।

नई दिल्ली. व्हाटसअप और इंस्टाग्राम के यूजर्स के लिए बीता दिन किसी 'ब्लैक फ्राइडे' से कम नहीं रहा। शुक्रवार करीब रात 45 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के करीब 11 बजे कई व्हाट्सअप यूजर्स ने मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शिकायत की थी। यह समस्या करीब 11.45 मिनट तक रही। यूजर्स ने सिस्टम से व्हाट्सअप कनेक्ट करने में भी परेशानी महसूस की। इसके बाद यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की और मीम्स बनाकर शेयर किए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था इंस्टाग्राम और ट्विटर 

वहीं, इंस्टाग्राम यूजर्स को भी नया पोस्ट करने और पोस्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद ट्विटर पर व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम डाउन (WhatsApp Down) ट्रेंड करने लगा। व्हाट्सअप की तरफ से भी कहा गया है कि कुछ समय की दिक्कत आई थी लेकिन अब सब सही हो गया है। व्हाट्सएप ने लिखा कि 'आपके धैर्य के लिए शुक्रिया, ये 45 मिनट का मसला था, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं।'

इंस्टाग्राम ने भी कहा है कि 'कुछ लोगों इंस्टाग्राम अकाउंट्स के साथ समस्या आई, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। मसले को ठीक कर दिया गया है। परेशानी के लिए खेद है।'

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…