MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कौन हैं सिद्धार्थ यादव, जिनकी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, की ऐसी बात कि ठहाके लगाने लगे दूल्हा-दुल्हन

कौन हैं सिद्धार्थ यादव, जिनकी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, की ऐसी बात कि ठहाके लगाने लगे दूल्हा-दुल्हन

PM Modi Siddharth Yadav Wedding Reception: सिद्धार्थ यादव और गुलशीन के रिसेप्शन में पीएम मोदी का आना चर्चा का विषय बन गया। जानिए आखिर सिद्धार्थ यादव कौन हैं जिनकी वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
| Updated : Mar 04 2025, 11:44 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
सिद्धार्थ यादव की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी
Image Credit : x

सिद्धार्थ यादव की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi at Siddharth Yadav Wedding Reception: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने अंदाज और फैसलों से लोगों को चौंका देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब 1 मार्च की शाम दिल्ली में एक शादी के रिसेप्शन में अचानक उनकी उपस्थिति ने सभी को हैरान कर दिया। यह रिसेप्शन किसी और का नहीं, बल्कि बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव और उनकी पत्नी गुलशीन का था।

27
कौन हैं सिद्धार्थ यादव?
Image Credit : x

कौन हैं सिद्धार्थ यादव?

सिद्धार्थ यादव दिल्ली बीजेपी की इकाई में प्रवक्ता हैं और राजनीतिक गलियारों में सक्रिय नाम हैं। उनके पिता बीएसएफ में अधिकारी थे, जो 1999 के करगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए थे। वह छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। इसके अलावा, सिद्धार्थ यादव एक सुप्रीम कोर्ट के वकील भी हैं। उनकी पत्नी गुलशीन भी पेशे से वकील हैं और दोनों हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं।

Related Articles

Related image1
Post Budget Webinar: पीएम मोदी 3 पोस्ट-बजट वेबिनार में होंगे शामिल
Related image2
गिर में PM मोदी: सामने आई डॉल्फ़िन गणना रिपोर्ट, वन्यजीव संरक्षण पर दिया गया ज़ोर
37
पीएम मोदी का अचानक सिद्धार्थ यादव के रिसेप्शन में पहुंचना
Image Credit : x

पीएम मोदी का अचानक सिद्धार्थ यादव के रिसेप्शन में पहुंचना

1 मार्च को जब सिद्धार्थ और गुलशीन ने शादी के बाद दिल्ली में एक रिसेप्शन समारोह आयोजित किया, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल होंगे। पीएम मोदी को देखकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।

47
पीएम मोदी ने किया ऐसा मजाक, ठहाके लगाने लगे दूल्हा-दुल्हन
Image Credit : x

पीएम मोदी ने किया ऐसा मजाक, ठहाके लगाने लगे दूल्हा-दुल्हन

पीएम मोदी ने न केवल नवविवाहित जोड़े को बधाई दी, बल्कि मजाकिया लहजे में एक दिलचस्प बात कह दी, जिससे रिसेप्शन का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। उन्होंने हंसते हुए कहा- "आप दोनों वकील हैं, अब तो घर में रोज बहस होगी!" उनकी इस बात पर सिद्धार्थ और गुलशीन जोर-जोर से हंसने लगे और वहां मौजूद मेहमानों ने भी ठहाके लगाए।

57
सिद्धार्थ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार
Image Credit : x

सिद्धार्थ यादव ने पीएम मोदी का जताया आभार

सिद्धार्थ यादव ने इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा- "मेरे विवाह के आशीर्वाद समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पधारे और हमें आशीर्वाद दिया। जीवन की इस नई यात्रा में प्रधानमंत्री जी का स्नेह और आशीर्वाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार!"

67
सिद्धार्थ यादव की मां सुधा यादव की खुशी का नहीं ठिकाना
Image Credit : x

सिद्धार्थ यादव की मां सुधा यादव की खुशी का नहीं ठिकाना

प्रधानमंत्री मोदी को अपने बेटे और बहू को आशीर्वाद देते देख सिद्धार्थ की मां सुधा यादव बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने पारंपरिक तरीके से प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

77
सिद्धार्थ यादव की शादी के रिसेप्शन में पीएम मोदी की यह उपस्थिति क्यों है खास?
Image Credit : x

सिद्धार्थ यादव की शादी के रिसेप्शन में पीएम मोदी की यह उपस्थिति क्यों है खास?

पीएम मोदी का सिद्धार्थ यादव की शादी के रिसेप्शन में शामिल होना यह बताता है कि वह न केवल राजनीतिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, बल्कि अपने करीबी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत पलों में भी सहभागी बनते हैं। उनका यह कदम सिद्धार्थ और गुलशीन के लिए तो यादगार बन ही गया, साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Airport Charges 25% कट: क्या सच में सस्ता होगा हवाई किराया या सिर्फ एयरलाइनों को फायदा?
Recommended image2
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, जानें देश के प्रमुख शहर का लेटेस्ट भाव
Recommended image3
तीन राज्यों में चुनावी समर आज: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर वोटिंग, 10 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स तैयार
Recommended image4
नेपाल में भारतीय पर्यटक शर्मसार, गुटखा थूकने पर लोगों ने साफ करवाई सड़क, वीडियो वायरल!
Recommended image5
Bengaluru Traffic Crisis: 25 अंडरपास, 35 फ्लाईओवर और 101 स्काईवॉक-क्या खत्म होगा IT सिटी का जाम?
Related Stories
Recommended image1
Post Budget Webinar: पीएम मोदी 3 पोस्ट-बजट वेबिनार में होंगे शामिल
Recommended image2
गिर में PM मोदी: सामने आई डॉल्फ़िन गणना रिपोर्ट, वन्यजीव संरक्षण पर दिया गया ज़ोर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved