डब्ल्यूएचओ ने इन वेरिएंट्स के साइंटिफिक नामों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह नामकरण सामान्य तौर पर जानने समझने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का B.1.617.1 वेरिएंट अब कप्पा (Kappa) नाम से जाना जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस के वेरिएंट्स का नामकरण ग्रीक अल्फाबेट में कर रहा है। भारत में मिले B.1.617.2 वेरिएंट को डब्ल्यूएचओ ने डेल्टा (Delta) नाम दिया था।

किस वेरिएंट को क्या नाम दिया है डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के विभिन्न वेरिएंट्स को अलग अलग नाम दिए हैं। ग्रीक अल्फाबेट (Greek Alphabet) में यह नामकरण किया गया है। नए नामकरण प्रासेस में ब्रिटेन में मिले पहले वेरिएंट B.1.1.7 को अल्फा (Alfa) नाम दिया गया है। जबकि साउथ अफ्रीका में मिले बी.1.351 वेरिएंट को बीटा (Beta) नाम दिया गया है।
ब्राजील में सबसे पहले मिले पी.1 वेरिएंट को गामा (Gama) नाम दिया गया है। इसी तरह भारत में मिले बी.1.617.2 वेरिएंट को डेल्टा (Delta) नाम से जाना जाएगा। जबकि एक अन्य वेरिएंट बी 6.717.1 को कप्पा (Kappa) नाम दिया गया है।

सामान्य नाम ताकि लोगों को जानने में आसानी हो
डब्ल्यूएचओ ने इन वेरिएंट्स के साइंटिफिक नामों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह नामकरण सामान्य तौर पर जानने समझने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Asianet News काविनम्रअनुरोधःआईएसाथमिलकरकोरोनाकोहराएं, जिंदगीकोजिताएं...।जबभीघरसेबाहरनिकलेंमाॅस्कजरूरपहनें, हाथोंकोसैनिटाइजकरतेरहें, सोशलडिस्टेंसिंगकापालनकरें।वैक्सीनलगवाएं।हमसबमिलकरकोरोनाकेखिलाफजंगजीतेंगेऔरकोविडचेनकोतोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
