साल 2019 खत्म होने वाला है, कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कई तरह की तैयारियां की गई हैं। इस क्रम में पुडुचेरी का जूका कैफे भी है, जहां भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का स्टैच्यू बनाया गया है। 

पुडुचेरी. साल 2019 खत्म होने वाला है, कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में नए साल के स्वागत के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में कई तरह की तैयारियां की गई हैं। इस क्रम में पुडुचेरी का जूका कैफे भी है, जहां भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का स्टैच्यू बनाया गया है। खास बात यह है कि पूरा स्टैच्यू केक के जरिए बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई 5.10 फीट और वजन 321 किलो है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हर साल बनता है खास स्टैच्यू
जूका कैफे की खास बात यह है कि हर साल देश की मशहूर हस्तियों के सम्मान में उनका स्टैच्यू बनाता है। इस बार विंग कमांडर अभिनंदन का स्टैच्यू बनाया गया है।

स्टैच्यू बनाने में लगे 132 घंटे
विंग कमांडर अभिनंदन का स्टैच्यू बनाने में 132 घंटे लगे। इसका वजन 321 किलो है। इससे पहले यहां पर महात्मा गांधी, एपीजे कलाम, चार्ली चैपलिन, रजनीकांत और धोनी का स्टैच्यू बन चुका है।