तमिलनाडु में एक महिला पार्षद की उनके पति ने अवैध संबंध के शक में चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

तमिलनाडु में एक महिला पार्षद की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान गोमती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर पति ने उसे चाकू मार दिया। यह घटना तमिलनाडु के अवधी जिले में हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक महिला गोमती विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची पार्टी की नेता थीं और पार्षद चुनी गई थीं। उनके पति को उन पर शक था। गुरुवार को जब वह तिरुनिरवुर इलाके के जयराम नगर में किसी से बात कर रही थीं, तभी उनका पति स्टीफन राज वहां पहुंच गया और सार्वजनिक जगह पर ही झगड़ा करने लगा।

झगड़ा इतना बढ़ गया कि स्टीफन राज ने चाकू निकालकर गोमती पर कई वार कर दिए, जिससे वह वहीं गिर गईं और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद, स्टीफन राज पास के तिरुनिनवरुर पुलिस स्टेशन में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।