हैदराबाद के आईटी कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेटर डेवलपर के तौर पर कार्यरत युवती का शव छात्रावास में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। 

हैदराबाद. आईटी कंपनी में कार्यरत एक 24 वर्षीय कनिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ ने नौकरी जाने के डर से खुदकुशी कर ली है। युवती की कंपनी ने कुछ दिन पहले ही छंटनी का ऐलान किया था। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंखे से लटकता मिला शव 

पुलिस के अनुसार कनिष्ठ सॉफ्टवेटर डेवलपर के तौर पर कार्यरत युवती का शव छात्रावास में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसने मंगलवार रात आत्महत्या की थी। उसे और उसके कुछ सहकर्मियों को आईटी कंपनी ने नोटिस दिया था कि दिसंबर में वह कुछ पदों में कटौती करेगी। अधिकारी ने बताया कि युवती मूल रूप से महबूबनगर जिले की रहने वाली थी और पिछले ढाई साल से इस कंपनी के साथ काम कर रही थी।