सरेबाजार एक व्यक्ति महिला अधिवक्ता के साथ निर्ममता करता रहा लेकिन बाजार में मौजूद सैकड़ों लोगों में एक भी उस महिला की मदद को आगे नहीं आया। हैरान करने वाली बात यह है कि किसी ने इस घटना का विरोध तक नहीं किया।  

बागलकोट। महिलाओं के प्रति अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक के बागलकोट जिले के विनायक नगर में एक महिला को सरेआम बुरी तरह सड़क पर एक शख्स ने पिटाई की है। दु:खद यह कि महिला अधिवक्ता को एक व्यक्ति सड़क पर बुरी तरह मार रहा था और लोग मूकदर्शक बने हुए थे। किसी ने भी महिला वकील को लात घूसों से पिटाई कर रहे व्यक्ति से बचाने की जहमत तक नहीं उठाई। हालांकि, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर ली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है वीडियो में?

कर्नाटक के बागलकोट जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला अधिवक्ता को एक व्यक्ति निर्ममता पूर्वक मार रहा है। हद तो यह कि पिटाई देखकर कोई भी आसपास का व्यक्ति महिला को बचाने तक नहीं गया। वीडियो में पुरुष बीच बाजार में एक महिला को थप्पड़, घूसों व लात से मार रहा है। वह आसपास पड़े सामानों से भी महिला की पिटाई करता दिख रहा है। निर्ममता से वह महिला के शरीर व पेट पर लात मारता दिख रहा है।

Scroll to load tweet…

कौन है यह महिला जिसकी की गई सरेआम पिटाई?

विनायक नगर (Vinayak nagar) के पास रहने वाली संगीता (Sangeetha) पेशे से एडवोकेट है। वह स्थानीय अदालत में प्रैक्टिस करती है। मारने वाला उसका पड़ोसी है जिसका नाम महंतेश (Mahantesh) बताया जा रहा है। किसी बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में काफी पहले से झगड़ा है। शनिवार को भी महंतेश ने किसी बात को लेकर महिला वकील पर हमला बोल दिया और बुरी तरह से मारा पीटा। 

पुलिस ने कहा कि मंथेश ने एक नागरिक विवाद मामले को लेकर निजी रंजिश के चलते महिला पर हमला किया था। उन्होंने दावा किया कि वकील ने उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया और परेशान किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : 

भारत के गेहूं निर्यात ban के खिलाफ G-7 के कृषि मंत्रियों का ग्रुप, ओजडेमिर बोले-हर कोई ऐसा करे तो संकट बढ़ेगा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बोले-बीजेपी नकली हिंदुत्व वाली पार्टी, देश को कर रही गुमराह

त्रिपुरा में भी BJP ने चुनाव से पहले CM बदला:माणिक साहा होंगे नए मुख्यमंत्री, बिप्लब पार्टी के लिए काम करेंगे