कछार में एक 30 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार और एसिड अटैक की घटना हुई। आरोपी पड़ोसी युवक फरार, पुलिस तलाश में जुटी। महिला की हालत गंभीर।

दिसपुर: असम के कछार में 30 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार और उसके दो बच्चों के सामने एसिड अटैक की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना 22 जनवरी को हुई। बलात्कार पीड़िता के 28 वर्षीय पड़ोसी युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी कहासुनी हुई थी और कुछ घंटों बाद, जब पीड़िता का पति घर पर नहीं था, तब आरोपी उसके घर में घुस गया। जब पीड़िता का पति घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को मुंह, हाथ और पैर बंधे हुए और शरीर पर एसिड डाला हुआ पाया।

इसके बाद महिला को तुरंत सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।