यहां गूगल कर्मचारी की पत्नी को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। महिला का पति इससे पहले संक्रमित पाया गया था। अफसरों के मुताबिक, महिला इटली से हनीमून मनाकर लौटी थी। पति को संक्रमित पाए जाने के बाद महिला को निगरानी में रखा गया था, लेकिन वह 8 मार्च को वहां से भाग आई। 

आगरा. यहां गूगल कर्मचारी की पत्नी को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। महिला का पति इससे पहले संक्रमित पाया गया था। अफसरों के मुताबिक, महिला इटली से हनीमून मनाकर लौटी थी। पति को संक्रमित पाए जाने के बाद महिला को निगरानी में रखा गया था, लेकिन वह 8 मार्च को वहां से भाग आई। उसने पहले बेंगलुरु से दिल्ली तक फ्लाइट पकड़ी, फिर वहां से आगरा तक उसने अपने परिजनों के साथ ट्रेन से यात्रा की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने सैकड़ों लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला। इतना ही नहीं, जब आगरा में प्रशासन महिला के घर पहुंचा, जहां वह परिवार के 8 अन्य लोगों के साथ रुकी थी, तो उन्हें परिवार वालों ने रोका। हालांकि, बाद में पुलिस की मदद से सभी को आइसोलेशन में रखा गया। 

महिला के पिता ने भी बोला झूठ
आगरा के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ मुकेश कुमार ने बताया, जब महिला के घर मेडिकल टीम पहुंची तो उसके पिता ने सहयोग नहीं किया। साथ ही उन्होंने झूठ बोला कि उनकी लड़की बेंगलुरु में है। हालांकि, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप के बाद मेडिकल टीम घर में घुस सकी और सभी 9 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फरवरी में हुई शादी
महिला की शादी फरवरी में बेंगलुरु में गूगल में काम करने वाले कर्मचारी के साथ हुई थी। इसके बाद कपल इटली, ग्रीस और फ्रांस हनीमून मनाने गया था। 27 फरवरी को ये लोग मुंबई आए थे। इसके बाद वहां से बेंगलुरु। 7 मार्च को महिला के पति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद वह 8 मार्च को आगरा लौट आई। 

महिला की ट्रैवल डिटेल तलाशी जा रही
महिला ने बेंगलुरु से नई दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ी थी। इसके बाद वह आगरा ट्रेन से गई। अब उसकी ट्रैवल डिटेल देखी जा रही है। महिला तीव्र संक्रमित पाई गई है। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला ने फ्लाइट से यात्रा की, ऐसे में उसके आस पास की सीटों की दो लाइनों में कोरोना के संक्रमण का काफी अधिक आशंका है।