आरोपी 15 साल का लड़क है और उसकी बहन उससे 4 साल छोटी है। आरोपी के खिलाफ चेन्नई पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

चेन्नई. मार्च का महीना है और 8 मार्च को देश-दुनिया में महिला दिवस 2020 मनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें होंगी। लेकिन देश में महिला अपराध में कोई कमी नहीं आ रही है। चेन्नई से महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के साथ बलात्कार से कई बार बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अपनी स्कूल की सहेली से घटना शेयर कर दी। सहेली ने ये बात पीड़िता के पैरंट्स को बता दी। शिकायत के आधार पर, विल्लिवक्कम-ऑल विमिन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए दोनों भाई-बहन को थाने बुलाया।

हाथ और पैर बांध देता था भाई

यहां पुलिस को पता चला कि आरोपी भाई अपनी बहन के हाथ और पैर बांधकर उसके साथ कई बार रेप कर चुका था। दिसंबर से लेकर अब तक दोनों के घर में अकेले रहने पर भाई ने बहन के साथ कई बार रेप किया।

बहन को दी धमकियां

भाई ने अपनी बहन को यह बात किसी से न बताने की धमकी भी दी। आरोपी को पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। आरोपी 15 साल का लड़क है और उसकी बहन उससे 4 साल छोटी है। आरोपी के खिलाफ चेन्नई पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस कर रही मोबाइल रिकॉर्ड की जांच

पीड़िता को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लड़के ने इस घटना का विडियो तो नहीं बनाया है क्योंकि उसके पास उसका मोबाइल भी था।

पिता छोड़कर चला गया था

पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद बच्चों के पिता इन्हें एक साल पहले ही छोड़कर चले गए थे और दोनों अपनी मां के साथ रह रहे थे। उनकी मां ने दूसरे शख्स से शादी कर ली और सभी एक साथ एक ही घर में रहते थे। 

लखनऊ से भी आया था ऐसा शर्मनाक मामला

इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कजिन भाई ने दुधमुंही बहन से बलात्कार किया था। बच्ची की मां उसे लेकर शादी समारोह में शामिल होने आई थी। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ शारीरिक शोषण की पुष्टि की थी और उसे मृत घोषित कर दिया था।