द बार्बर लॉ फर्म के एक नए अध्ययन से पता चला है कि सेल्फी लेने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देश कौन से हैं। इस लिस्ट में भारत सबसे ऊपर है।

World Deadliest Countries For Selfies: दुनिया भर में सेल्फी लेते समय होने वाली मौतों में से 46% मौतें गिरने के कारण होती हैं। परफेक्ट शॉट लेने के चक्कर में लोग जोखिम लेते हैं। यह जानलेवा साबित होती है। सोशल मीडिया का जुनून लोगों की जान ले रहा है। द बार्बर लॉ फर्म के एक नए अध्ययन से पता चला है कि सेल्फी लेने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक देश कौन से हैं। इस लिस्ट में भारत सबसे ऊपर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेल्फी लेने के मामले में दुनिया के 6 सबसे खतरनाक देश

1- भारत: दुनिया भर में सेल्फी से जुड़ी 42.1% घटनाओं के साथ, भारत सेल्फी के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक जगह है। भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थल, चट्टानें और रेल की पटरियां, इन जगहों पर अधिक हादसे होते हैं। भारत में एक साल में सेल्फी के चलते 271 हादसे हुए, जिनमें 214 लोगों की मौत हुई और 57 घायल हो गए।

2- अमेरिका: लिस्ट में अमेरिका दूसरे स्थान पर है। यहां एक साल में सेल्फी से जुड़े 45 हादसों में 37 लोगों की मौत हुई और 8 घायल हुए।

3- रूस: आकार के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस तीसरे स्थान पर है। यहां एक साल में सेल्फी से जुड़े 19 हादसे हुए, जिनके चलते 18 लोगों की मौत हुई और 1 घायल हुआ। रूस में बर्फीले परिदृश्यों, पुलों और गगनचुंबी इमारतों के पास जानलेवा स्टंट देखे गए हैं।

4- पाकिस्तान: पाकिस्तान में पर्यटन से जुड़े केंद्र कम है, लेकिन यहां जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने वालों की कमी नहीं। यहां एक साल में 16 लोगों की जान इसके चलते गई है।

5- ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया लिस्ट में 5वें स्थान पर है। यहां सेल्फी लेने की कोशिश में 13 लोगों की मौत हुई और 2 घायल हुए। यहां आउटबैक चट्टानों से लेकर खतरनाक तटीय किनारों तक, सेल्फी लेने के लिए कई खौफनाक जगह हैं।

6- इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में सेल्फी से संबंधित 14 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद केन्या, यूनाइटेड किंगडम, स्पेन और ब्राजील हैं। यहां 13-13 मौतें दर्ज की गईं।