ऑनलाइन 'दावोस एजेंडा' शिखर सम्मेलन लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जाएगा। फोरम 50 वर्षों से स्विस स्की रिसॉर्ट शहर दावोस में अपनी वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है, लेकिन यह 2021 में महामारी के कारण नहीं हो सका।

नई दिल्ली। COVID-19 महामारी के कारण विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की अपनी हाई-प्रोफाइल वार्षिक मीटिंग वर्चुअल आयोजित की गई है। ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन (Davos Agenda summit) सोमवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के विशेष भाषण के साथ शुरू होगा। पीएम मोदी 17 जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे विश्व आर्थिक मंच के दावोस एजेंडा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'स्टेट ऑफ द वर्ल्ड' विशेष भाषण देंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 से 21 तक वर्चुअल सम्मेलन

वर्चुअल प्रोग्राम 17 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित किया गया है। प्रोग्राम में जापान के पीएम किशिदा फुमियो सहित इजरायल, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, चीन सहित कई राष्ट्राध्यक्षों के अलावा यूरोपीय कमिशन के चेयरमैन उर्सुआ वॉन डेर लेयेन भी संबोधित करेंगे।

लगातार दूसरेर साल आयोजित है यह सम्मेलन ऑनलाइन

ऑनलाइन 'दावोस एजेंडा' शिखर सम्मेलन लगातार दूसरे वर्ष आयोजित किया जाएगा। यह वर्चुअल आयोजन मूल रूप से भौतिक वार्षिक बैठक के लिए निर्धारित तिथियों पर ही आयोजित है। फोरम 50 वर्षों से स्विस स्की रिसॉर्ट शहर दावोस में अपनी वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है, लेकिन यह 2021 में महामारी के कारण नहीं हो सका और इस वर्ष की गर्मियों की शुरुआत तक भी स्थगित कर दिया गया।

पीएम मोदी करेंगे शाम को संबोधित

सप्ताह भर चलने वाले डिजिटल शिखर सम्मेलन की शुरुआत सोमवार को चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के एक विशेष संबोधन से होगी। इसके बाद दो वर्चुअल सेशन होंगे – पहला COVID-19 पर और दूसरा चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रौद्योगिकी सहयोग पर। पीएम मोदी सोमवार शाम को अपना विशेष संबोधन देंगे। उनके बाद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का संबोधन होगा।

मंगलवार को इजरायल व जापान के राष्ट्राध्यक्ष का संबोधन

इजरायल के प्रधान मंत्री नफ्ताली बेनेट और जापान की प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो मंगलवार को अपने-अपने विशेष संबोधन देने वाले हैं। इसके अलावा मंगलवार को वैश्विक सामाजिक अनुबंध और वैक्सीन इक्विटी की चुनौतियों पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस और भाग लेंगे। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला सहित अन्य भी इस सत्र में रहेंगे।

बुधवार को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ विशेष भाषण देंगे। इसके अलावा, ऊर्जा संक्रमण, जलवायु नवाचार को बढ़ाने और लैटिन अमेरिका के दृष्टिकोण पर सत्र होंगे।
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो गुरुवार को अपने विशेष भाषण देने वाले हैं।

आखिरी दिन इन राष्ट्राध्यक्षों का होगा संबोधन

आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति येमी ओसिनबाजो अपना विशेष भाषण देंगे। इसके अलावा, वैश्विक अर्थव्यवस्था, भविष्य की तैयारियों के निर्माण और प्रकृति-सकारात्मक अर्थव्यवस्था को गति देने पर विशेष सत्र होंगे। इन सत्रों के लिए सूचीबद्ध वक्ताओं में यूएस ट्रेजरी सचिव जेनेट एल येलेन, आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड शामिल हैं।

इस थीम पर आयोजित कार्यक्रम

WEF ने कहा है कि 'दावोस एजेंडा 2022' प्रमुख विश्व नेताओं के लिए 2022 के लिए अपने दृष्टिकोण साझा करने के लिए पहला वैश्विक मंच होगा और इसे 'द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड' की थीम पर बुलाया जा रहा है।

यहभीपढ़ें:

COVID-19 केदौरानस्कूलमेंबच्चोंकोहेल्थरिस्कसबसेकम, बंदकरनेकानिर्णयअवैज्ञानिक: World Bank रिपोर्ट

जब Royal फैमिलीकेइसराजकुमारकोलगाथाअपनीप्रेमिकाकाहाथमांगनेमेंडर

MHA advisory for Nation Flag: राष्ट्रीयध्वजसंहिताकाकरेंपालन, कागजकेझंडेफाड़ेजाएंगेजमीनपरफेंकेजाए