7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2022) मनाया जा रहा है। यह दूसरा साल है, जब सारी दुनिया कोरोना संक्रमण काल से गुजर रही है। हालांकि भारत का सफल वैक्सीनेशन अभियान कोरोना वायरस पर भारी पड़ा है। खैर, 'वर्ल्ड हेल्थ डे-2022'  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, MyGovIndia  और स्वास्थ्य मंत्रालय ने tweet करके अपनी-अपनी बात रखी है।

नई दिल्ली.  आज (7 अप्रैल) को दुनिया विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2022) मना रही है। इसका मकसद स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है। यह दूसरा साल है, जब सारी दुनिया कोरोना संक्रमण काल से गुजर रही है। हालांकि भारत का सफल वैक्सीनेशन अभियान कोरोना वायरस पर भारी पड़ा है। खैर, 'वर्ल्ड हेल्थ डे-2022' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, MyGovIndia और स्वास्थ्य मंत्रालय ने tweet करके अपनी-अपनी बात रखी है।

यह भी पढ़ें-World Health Day: कोरोना से लेकर प्लेग तक, इन 5 महामारियों के चलते दुनियाभर में हुई करोड़ों लोगों की मौत

मोदी ने किए ये tweet
मोदी ने कई tweet किए हैं। जिसमें एक आयुष्मान भारत योजना(Ayushman Bharat) से जुड़ा है। इसमें पोस्टर शेयर किया गया। इसमें लिखा है-दादाजी अब नहीं हैं घुटनों से परेशान, आयुष्मान ने कर दिया जीवन आसान। इसके अलावा मोदी ने लिखा-आयुष्मान भारत ने कई लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है और हमारे स्वास्थ्य क्षेत्र को बदल दिया है।

आरोग्यं परमं भाग्यं सर्वार्थसाधनम्॥ विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण का आशीर्वाद मिले। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी आज का दिन है। यह उनकी कड़ी मेहनत है जिसने हमारे ग्रह को सुरक्षित रखा है।

जब मैं पीएम जन औषधि जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। सस्ती स्वास्थ्य सेवा पर हमारे ध्यान ने गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए महत्वपूर्ण बचत सुनिश्चित की है। साथ ही हम समग्र स्वास्थ्य को और बढ़ावा देने के लिए अपने आयुष नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-संसद में ऑपरेशन गंगा पर चर्चा: जिसे कोई दूसरा देश नहीं कर सका, वो भारत ने कर दिखाया,मोदी ने कहीं 3 बड़ी बातें

MyGovIndia ने बताए कुछ अमेजिंग फैक्ट्स
भारत सरकार(MyGovIndia) ने tweet करके हेल्थ से जुड़े कुछ फैक्ट्स शेयर किए। इसमें लिखा गया-#WorldHealthDay पर यहां कुछ आश्चर्यजनक तथ्य दिए गए हैं, जो आपको हमारे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर गर्व करेंगे। जिसने हमारे देश को सशक्त बनाया है और हमें एक स्वस्थ भारत बनाने में मदद की है!

pic.twitter.com/G7EiszAS4T

Scroll to load tweet…

साथ ही एक अन्य tweet में लिखा- #WorldHealthDay पर सभी के लिए सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा का जश्न मनाएं! स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इस वर्ष का बजट आवंटन प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता(commitment) का प्रमाण प्रस्तुत करता है।

pic.twitter.com/R21OClDl5Y

Scroll to load tweet…

यह भी जानें: दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान
कोरोना संक्रमण से निपटने भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसी का नतीजा है कि संक्रमण के केस कंट्रोल में हैं। अगर ताजा डेटा देखें, तो आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 185.20 करोड़ (1,85,20,72,469) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 2.04 करोड़ (2,04,40,247) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। 

यह भी पढ़ें-corona virus: ओमिक्रोन के नए वेरिएंट के बीच मिले कोरोना के सिर्फ 1000 नए केस, एक्टिव केस 0.03%