बिहार चुनाव में भाजपा लगातार रैलियां कर रही है। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बिहार चुनाव में रैली के लिए उतर रहे हैं। वे पहले चरण में मतदान के लिए छह दिन में 18 रैलियां करेंगे। कैमूर से रैलियों की शुरुआत करेंगे।

नई दिल्ली/पटना. बिहार चुनाव में भाजपा लगातार रैलियां कर रही है। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बिहार चुनाव में रैली के लिए उतर रहे हैं। वे पहले चरण में मतदान के लिए छह दिन में 18 रैलियां करेंगे। कैमूर से रैलियों की शुरुआत करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 अक्टूबर को योगी आदित्यनाथ बिहार के कैमूर जनसभा की शुरुआत करेंगे। 11 बजे से पहली जनसभा रामगढ़ विधानसभा में करेंगे। इसके बाद 12 बजे कैमूर के अरवल के लिए रवाना होंगे। 1 बजे अरवल विधानसभा में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे सीएम योगी की जनसभा रोहता में होगी। इसके बाद शाम 4 बजे पटना एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे। 

21 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 21 अक्टूबर को योगी 3 जनसभाए करेंगे। पहली जनसभा सुबह 11 बजे जमुई विधनसभा में होगी। दोपहर 1 बजे तरारी विधानसभा में जनसभा होगी। तीसरी जनसभा राजधानी पटना के पालीगंज विधानसभा में दोपहर 2.30 बजे होगी। इसके बाद शाम साढ़े 4 बजे मुख्यमंत्री पटना से लखनऊ रवाना होंगे।