प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी में Ahlan Modi कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज UAE की दो दिन की यात्रा पर निकलेंगे। वह अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में Ahlan Modi कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस संबंध में पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमें अपने प्रवासी भारतीयों और दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव को गहरा करने के उनके प्रयासों पर बहुत गर्व है। आज शाम मैं अहलान मोदी कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय प्रवासियों के बीच शामिल होने के लिए उत्सुक हूं! इस यादगार अवसर में अवश्य शामिल हों।"

Scroll to load tweet…

'अहलान मोदी' कार्यक्रम के लिए 65,000 से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

'अहलान मोदी' कार्यक्रम के लिए 65,000 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इंडियन पीपल फोरम के अध्यक्ष और 'अहलान मोदी' पहल के नेता जितेंद्र वैद्य ने इस आयोजन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह अनोखा आयोजन है। इसे कोई एक संगठन नहीं,बल्कि एक पूरा समुदाय आयोजित कर रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य "वसुधैव कुटुंबकम" के भारतीय विश्वदृष्टिकोण को मूर्त रूप देते हुए भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच एकता और दोस्ती का जश्न मनाना है। भारत और यूएई के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। प्रवासी भारतीय समुदाय दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यूएई में प्रधानमंत्री मोदी के लिए समर्थन व्यक्त करने के लिए प्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा अहलान मोदी नाम का कार्यक्रम किया जा रहा है।

'नारी शक्ति'ने दिखाया है जबरदस्त उत्साह

अहलान मोदी कार्यक्रम को लेकर भारतीय समुदाय की 'नारी शक्ति' ने जबरदस्त समर्थन और उत्साह दिखाया है। महिलाओं ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम द्वारा महिला सशक्तिकरण, सांप्रदायिक सद्भाव और भागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आज UAE जाएंगे पीएम मोदी, BAPS मंदिर का करेंगे उद्घाटन, शेख मोहम्मद बिन जायद से होगी बात

अहलान मोदी कार्यक्रम के दौरान 700 से अधिक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भारतीय कलाओं की विविधता की झलक दिखेगी। कार्यक्रम में 150 से अधिक भारतीय सामुदायिक समूहों की सक्रिय भागीदारी है।