19 मिनट के वायरल वीडियो के बाद अफवाहें, गलत पहचान और ट्रोलिंग बढ़ी। मामला अब डिजिटल प्राइवेसी और सोशल मीडिया जिम्मेदारी पर बहस का विषय बन गया है।
19 Minute 34 Second Viral Video Latest News: सोशल मीडिया पर 19 मिनट 34 सेकंड का एक कथित वीडियो पिछले कुछ महीनों से खूब चर्चा में है। वीडियो के सामने आते ही अफवाहों, ट्रोलिंग और गलत पहचान का सिलसिला शुरू हो गया। कई लड़कियां सोशल मीडिया पर आकर सफाई दे चुकी हैं कि वायरल वीडियो में दिखने वाली लड़की वे नहीं हैं। साथ ही लड़कियों ने इस मामले में लोगों से उनकी तस्वीरों को जोड़ने और गलत इस्तेमाल बंद करने की गुहार तक लगाई है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कपल के आत्महत्या करने जैसी अपुष्ट और भ्रामक खबरें भी फैल रही हैं। पूरा मामला अब प्राइवेसी, डिजिटल जिम्मेदारी और सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत सूचनाओं को लेकर गंभीर बहस का मुद्दा बन चुका है।

कई लड़कियों ने कहा- वीडियो में हम नहीं हैं
वीडियो वायरल होने के बाद एक अलग तरह का ट्रेंड देखने को मिला। कई लड़कियां सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर कहने लगीं कि वायरल क्लिप में दिखाई देने वाली लड़की वे नहीं हैं। दो युवतियों के वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें उन्होंने भावुक होकर लोगों से अपील की कि उनकी तस्वीरों और पहचान को इस विवाद से न जोड़ा जाए। उनका कहना था कि गलत पहचान की वजह से उनकी इमेज प्रभावित हो रही है और उन्हें बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गलत पहचान का शिकार हुई एक अन्य युवती
विवाद के दौरान एक और युवती को भी सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो से जोड़ दिया, जबकि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं बताया गया। इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाली इस युवती की पोस्ट पर जब बड़ी संख्या में इस वीडियो से जुड़े कमेंट आने लगे तो उसने एक पर्सनल वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उसने मजाकिया अंदाज में लोगों से कहा कि पहले उसकी शक्ल और वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की की शक्ल की तुलना कर लें। उसने यह भी कहा कि लोग बिना किसी आधार के उसे इस मामले से जोड़ रहे हैं और इससे उसे अनावश्यक रूप से चर्चा का हिस्सा बनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर AI और पहचान को लेकर भी चर्चा
इस मामले पर NCM India Council for Men Affairs की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई। संस्था ने सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कई लोग खुद को वीडियो से जोड़ने या उससे दूरी बनाने के लिए लगातार बयान दे रहे हैं। इसी दौरान एक लड़की ने दावा किया कि उसका चेहरा AI तकनीक के जरिए वीडियो में जोड़ा गया है। हालांकि, इस दावे पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने उसका समर्थन किया तो कुछ ने सवाल भी उठाए।
X पर बढ़ी वायरल कंटेंट की होड़
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस मामले को लेकर भारी गतिविधि देखने को मिली। कई अकाउंट्स ने वीडियो से जुड़े पोस्ट शेयर किए और लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। इसके बाद बड़ी संख्या में यूजर्स वीडियो की जानकारी, लिंक और अन्य संबंधित सामग्री मांगते दिखाई दिए। इस तरह की गतिविधियों ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदार व्यवहार और डिजिटल नैतिकता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
डिजिटल प्राइवेसी और सोशल मीडिया जिम्मेदारी पर उठे सवाल
इस पूरे विवाद के बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ने निजता और ऑनलाइन व्यवहार को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी से जुड़ी सामग्री को बिना पुष्टि के फैलाना या उससे जुड़े लोगों की पहचान करने की कोशिश करना गलत है। एक्सपर्ट्स भी लगातार यह कहते रहे हैं कि सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी किसी की प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति पर गंभीर असर डाल सकती है।
वायरल वीडियो के बाद फैलीं कई तरह की अफवाहें
इस विवाद का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के कपल के आत्महत्या करने जैसी बातें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाई गईं। ऐसी अफवाहें न केवल भ्रामक होती हैं, बल्कि उन लोगों और परिवारों के लिए भी मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं जिनका इस मामले से कोई संबंध नहीं होता। कई लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की होड़ में संवेदनशीलता पीछे छूटती जा रही है। निजी मामलों को मनोरंजन या चर्चा का विषय बनाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।
Disclaimer: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चल रहे दावों-जानकारियों के आधार पर डिजिटल सेफ्टी जागरूकता के उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी बिना वेरिफाइड वीडियो का समर्थन, प्रचार या एक्सेस देने का उद्देश्य नहीं है। वायरल क्लिप की वास्तविकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह AI Deepfake तकनीक का परिणाम भी हो सकता है। उपलब्ध ऑनलाइन जानकारी के आधार पर यह कंटेंट तैयार किया गया है। Asianet News बताए गए दावों और उनकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।


