MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Murder Case
India Uzbekistan Deal
NEET PG 2026
Nepal Flood
Punjabi Influencer Death
Benjamin Netanyahu Son
Rewa Hospital Death
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Ajit Pawar Plane Crash: कौन थे पायलट, को-पायलट, क्रू मेंबर और PSO? किसने बोला...Oh Shit?

Ajit Pawar Plane Crash: कौन थे पायलट, को-पायलट, क्रू मेंबर और PSO? किसने बोला...Oh Shit?

अजित पवार का प्लेन क्रैश कैसे हुआ? इसमें उनके साथ जान गवाने वाले 4 लोग कौन हैं, कोहरे में पहली लैंडिंग क्यों फेल हुई, दूसरी कोशिश में विमान क्यों पलटा? बिना Mayday Call, को-पायलट के आखिरी शब्द “Oh Shit”… क्या यह तकनीकी फेल्योर था या मानवीय चूक?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 28 2026, 03:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : X

Ajit Pawar Plane Crash 2026: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में हुए प्लेन क्रैश में निधन पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है। यह हादसा सिर्फ एक विमान दुर्घटना नहीं, बल्कि कई सवालों से भरा रहस्य बन गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अनुभवी पायलट, को-पायलट, फ्लाइट अटेंडेंट और निजी सुरक्षा गार्ड-कोई भी बच नहीं सका? बुधवार सुबह अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। उन्हें पंचायत चुनाव की जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन सुबह 8:45 बजे लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड Learjet-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और देखते ही देखते आग का गोला बन गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : X

क्या कोहरे ने हादसे की नींव रखी?

हादसे के वक्त बारामती एयरपोर्ट पर घना कोहरा था। विजिबिलिटी काफी कम बताई जा रही है। पायलटों ने रनवे-11 पर पहली बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद विमान को दोबारा ऊपर ले जाया गया। क्या उस वक्त लैंडिंग की अनुमति लेना सही फैसला था?

Related Articles

Related image1
Ajit Pawar Plane Crash: Learjet 45XR प्लेन का डरावना इतिहास-ढाई साल में दूसरी बार हुआ क्रैश
Related image2
Ajit Pawar Plane Crash: महज 45 मिनट में क्रैश हुआ विमान 2 टुकड़ों में बंटा, देखें 15 भयावह तस्वीरें
39
Image Credit : X

दूसरी लैंडिंग में क्या बिगड़ गया?

पहली कोशिश फेल होने के बाद पायलटों ने दोबारा लैंडिंग का फैसला लिया। इस बार विमान रनवे की दिशा में बढ़ा, लेकिन जमीन छूने से पहले ही उसका संतुलन बिगड़ गया। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान रनवे से करीब 100 मीटर पहले ही पलट गया और जोरदार धमाके के साथ जमीन से टकरा गया। इसके तुरंत बाद विमान में आग लग गई और 4–5 धमाके हुए।

49
Image Credit : X

“Oh Shit… Oh Shit”-को-पायलट के आखिरी शब्द क्या संकेत देते हैं?

हैरानी की बात यह है कि हादसे से पहले मेन पायलट कैप्टन सुमित कपूर ने Mayday Call नहीं किया। लेकिन कॉकपिट में मौजूद को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक के आखिरी शब्द रिकॉर्ड हुए- “Oh Shit… Oh Shit” जिससे यह पता चलता है कि अंतिम क्षणों में कुछ बेहद अचानक और खतरनाक हुआ, जिसे संभालने का समय नहीं मिला।

59
Image Credit : X

कैप्टन शांभवी पाठक कौन थीं?

कैप्टन शांभवी पाठक इस फ्लाइट की को-पायलट थीं। उन्होंने ग्वालियर के वायुसेना स्कूल से शुरुआती उड़ान शिक्षा ली थी और मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स में B.Sc. किया था। बाद में न्यूज़ीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) हासिल किया। उनका परिवार दिल्ली में रहता था, जबकि ननिहाल कानपुर में है। उनकी किसी गलती की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

69
Image Credit : X

कैप्टन सुमित कपूर कितने अनुभवी थे?

कैप्टन सुमित कपूर विमान के Pilot-in-Command थे। वह VSR Aviation के साथ जुड़े थे और बिज़नेस चार्टर जेट उड़ाने का अच्छा अनुभव रखते थे। Learjet जैसे तेज और संवेदनशील विमान उड़ाने में उन्हें अनुभवी माना जाता था। अब तक उनकी व्यक्तिगत जानकारी सीमित है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें भरोसेमंद और सीनियर पायलट माना जाता था।

79
Image Credit : X

विदिप जाधव कौन थे? क्या सुरक्षा में चूक हुई?

एचसी विदिप जाधव अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर थे। वह एक प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी थे और विमान संचालन या लैंडिंग से उनका कोई सीधा संबंध नहीं था। इसलिए इस हादसे के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह गलत होगा।

89
Image Credit : X

पिंकी माली कौन थीं? क्या उनकी कोई गलती थी?

पिंकी माली इस उड़ान की फ्लाइट अटेंडेंट थीं। उनका काम केबिन में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा देखना था। हादसे का कारण उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ा नहीं था। पिंकी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वालीं थी।  शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में उनकी कोई भूमिका या गलती सामने नहीं आई है।

99
Image Credit : X

क्या पायलट की गलती से हुआ हादसा?

टकराने के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग और धुएं का गुबार इतना भयानक था कि कोई भी पास नहीं जा सका। विमान के टुकड़े आसपास के घरों तक जा गिरे।

अब तक DGCA की कोई अंतिम जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। शुरुआती रिपोर्टों में मौसम, रनवे की स्थिति, तकनीकी खराबी और विजिबिलिटी जैसे कारणों की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना जांच पूरी हुए पायलट की गलती कहना जल्दबाज़ी होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
महाराष्ट्र दुर्घटना समाचार
दुर्घटना समाचार
अजित पवार
शरद पवार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लखनऊ में हिंदूवादी नेता की हत्या से सनसनी! शनिवार को हुए थे लापता, अब नहर में मिला शव
Recommended image2
Now Playing
PM Modi Uzbekistan Visit : Tashkent में India-Uzbekistan के बीच हुए MoUs
Recommended image3
Adult Sites के Chat फीचर का आतंकी इस्तेमाल? सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ी नई डिजिटल चाल
Recommended image4
Now Playing
PM Modi Uzbekistan Visit : PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान!
Recommended image5
लखनऊ में SI का Video हुआ Viral! युवक ने लगाए मारपीट और ₹15 हजार छीनने के आरोप, जानिए पूरा मामला
Related Stories
Recommended image1
Ajit Pawar Plane Crash: Learjet 45XR प्लेन का डरावना इतिहास-ढाई साल में दूसरी बार हुआ क्रैश
Recommended image2
Ajit Pawar Plane Crash: महज 45 मिनट में क्रैश हुआ विमान 2 टुकड़ों में बंटा, देखें 15 भयावह तस्वीरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved