महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्गा देवी की मूर्ति लेकर वर्धा लौट रही बोलेरो पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत और 21 घायल हुए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Samruddhi Expressway Accident: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार तड़के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। धामनगांव रेलवे के पास चैनल नंबर 97 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बोलेरो पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिकअप में सवार लोग शेगांव से दुर्गा देवी की मूर्ति लेकर वर्धा लौट रहे थे। बताया गया कि ये लोग नवरात्रि उत्सव की तैयारियों से जुड़े थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग घायल होकर सड़क पर जा गिरे।

Scroll to load tweet…

Durga Idol Accident: नवरात्रि से पहले लौट रहे थे श्रद्धालु

पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 12:45 बजे हुआ। ट्रक की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। उन्हें पहले धामनगांव ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

Scroll to load tweet…

Samruddhi Expressway Accident: कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक और पिकअप की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती पुलिस जानकारी के अनुसार ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे की विस्तृत जांच जारी है और दुर्घटना की सही वजह जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर यह हादसा एक बार फिर हाई-स्पीड कॉरिडोर पर सड़क सुरक्षा का सवाल उठाता है। तेज रफ्तार, ड्राइवर की थकान और लेन अनुशासन जैसे मुद्दों पर पहले भी चिंता जताई जाती रही है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का इलाज और हादसे की जांच है।