Amroha Wedding Fight: अमरोहा में शादी के दौरान बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर विवाद इतना बढ़ा कि बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हो गई। कुर्सियां और बोतलें चलीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए पूरा मामला।
Amroha Wedding Viral Video: शादी का नाम आते ही दिमाग में खुशियां, नाच-गाना और स्वादिष्ट खाना आता है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी ऐसा मोड़ ले लेगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। यहां एक छोटी सी बात ‘बिरयानी में लेग पीस न मिलने’ ने पूरे समारोह को हंगामे में बदल दिया।
मामला अमरोहा जिले के हसनपुर इलाके का है, जहां एक बैंक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से आई बारात ठहरी हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, मेहमान खाना खा रहे थे, माहौल खुशियों भरा था। लेकिन तभी खाने के दौरान एक बाराती की प्लेट में बिरयानी में लेग पीस न होने को लेकर बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि बाराती और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी, जो कुछ ही मिनटों में मारपीट में बदल गई।
यह भी पढ़ें: ‘7 एयरपोर्ट खोले, 6 बंद हो गए…’ बीजेपी सरकार पर ये क्या बोल गए अखिलेश!
कुर्सियां चलीं, बोतलें उठीं, मच गई अफरा-तफरी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पानी की बोतलों तक का इस्तेमाल किया। पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल डर और चीख-पुकार में बदल गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग गुस्से में एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
पुलिस बुलानी पड़ी
हंगामा काफी देर तक चलता रहा। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘तेल खत्म होने की कगार पर पाकिस्तान?’ सरकार ने लगा दिया वीकेंड Lockdown
