Lalbaugcha Raja darshan Mumbai: गणेश चतुर्थी की धूम के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने सोमवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन किए। इससे पहले गुरुवार को मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट भी यहां पहुंचे थे।

Ambani Family Ganesh Chaturthi: मुंबई में गणेश उत्सव की रौनक अपने चरम पर है। इसी बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी मौजूदगी ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे अनंत अंबानी

गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोमवार को अनंत अंबानी भी बप्पा के दर्शन के लिए यहां पहुंचे। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में वह पंडाल में मौजूद लोगों से गर्मजोशी से मिलते और उनका अभिवादन करते नजर आए। लालबागचा राजा मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में शामिल है, जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। गणेश उत्सव के दौरान यहां भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं।

मुकेश अंबानी भी पहुंचे थे लालबागचा राजा

अनंत अंबानी से पहले उनके पिता और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं। वह अपने बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट के साथ यहां पहुंचे थे। अंबानी परिवार ने पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। उनके पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की नजरें भी उन पर टिकी रहीं।

घर पर भी हुआ था गणपति बप्पा का भव्य स्वागत

लालबागचा राजा के दर्शन से पहले अंबानी परिवार ने अपने घर पर भी गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया था। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। समारोह में सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और अर्जुन कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज नजर आए थे। इनके अलावा माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, दिशा पाटनी, कृति सेनन, करण जौहर, काजोल, बोमन ईरानी, अनिल कपूर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और रेखा भी इस जश्न में शामिल हुए।

विसर्जन में भी शामिल हुआ था अंबानी परिवार

गणपति उत्सव के दौरान अंबानी परिवार ने बप्पा के स्वागत के साथ विसर्जन की रस्म भी पूरी श्रद्धा से निभाई। बुधवार आधी रात को नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत परिवार के कई सदस्य घर पर विराजे गणपति बप्पा के विसर्जन में शामिल हुए। मुंबई में गणेश उत्सव सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की संस्कृति और उत्सवधर्मिता का भी अहम हिस्सा माना जाता है। भव्य मूर्तियों, आकर्षक पंडालों और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इस बार भी मायानगरी में गणपति उत्सव की खास रौनक देखने को मिल रही है।