CM चंद्रबाबू नायडू ने पोते के जन्मदिन पर किया शानदार काम, दिल जीत लेंगी ये 5 तस्वीरें
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N.चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां उन्होंने अपने पोते के जन्मदिन पर भगवान श्री वेंकटेश्वर के मंदिर में आम इंसान की तरह सेवा की। साथ ही दर्शन के लिए कोई VVIP प्रवेश नहीं किया।

आंध्र प्रदेश के सीएम की दिल को छू लेने वाली तस्वीर
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज शनिवार 21 मार्च को अपने पूरे परिवार के साथ तिरुमाला के वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे। क्योंकि आज उनके पोते नारा देवांश के जन्मदिन है। इसलिए पूरी फैमिली के साथ यहां उऩ्होंने ना सिर्फ भगवान श्री वेंकटेश्वर की पूजा की, बल्कि एक आम आदमी की तरह मंदिर में सेवा करते भी नजर आए। परिवार के सभी सदस्यों ने लंगर में भोजाना परोसा, इसके बाद सभी ने केला के पत्ते में लेकर प्रसाद पाया।
एक फ्रेम में आंध्र प्रदेश की सबसे ताकतवर फैमिली
इस तस्वीर में नजर आ रहे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी (टीडीपी संस्थापक एनटीआर की बेटी) और बेटा नारा लोकेश हैं, जो उनकी ही सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा पोता नारा देवांश भी नजर आ रहा है।
इस तस्वीर में देखिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू एक आम आदमी की तरह मंदिर सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक एक भक्त को पूछ-पूछकर भोजन परोस रहे हैं। वही नहीं उनका पूरा परिवार इस सेवा में लगा हुआ था।
वीवीआईपी नहीं आम इंसन की तरह किए दर्शन
इस पूरे मामले में सबसे अच्छी बात यह थी कि चंद्रबाबू नायडू ने अपने पोतो के जन्मदिन पर भगवान श्री वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए कोई वीवीआईपी प्रवेश नहीं लिया, बल्कि एक आम इंसान की तरह दर्शन किए और भक्तों के साथ अपने पोते का जन्मदिन मनाया।
पोते के जन्मदिन पर किया बड़ा फैसला
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू अपने पोते के जन्मदिन पर मंदिर आए हैं। इससे पहले भी वह पिछली साल पूरे परिवार के साथ वेंगामम्बा अन्नदान केंद्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने तिरुमाला पहुंचे थे। जहा उन्होंने सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने के लिए 44 लाख रुपए दान किए थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

